Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI बीआर गवई की ओर फेंका जूता
देश-विदेश

सुप्रीम कोर्ट में वकील ने CJI बीआर गवई की ओर फेंका जूता

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 6, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

 देश-विदेश: सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उस समय हंगामा मच गया, जब एक वकील ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना तब हुई जब CJI की बेंच केसों की सुनवाई कर रही थी। जूता बेंच तक नहीं पहुंचा और सुरक्षाकर्मियों ने वकील को तुरंत पकड़ लिया। कोर्ट से बाहर जाते समय वकील ने नारा लगाया, “सनातन का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान।”

CJI का शांत रवैया : ‘मुझे इनसे फर्क नहीं पड़ता’

घटना के बाद CJI गवई ने कोर्ट में मौजूद वकीलों से शांति बनाए रखने और दलीलें जारी रखने को कहा। उन्होंने कहा, “इससे परेशान न हों, मैं भी परेशान नहीं हूं। ऐसी चीजें मुझे प्रभावित नहीं करतीं।” उनकी शांत प्रतिक्रिया ने कोर्ट की गरिमा को बरकरार रखा।

आरोपी वकील : राकेश किशोर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी वकील का नाम राकेश किशोर है, जो 2011 से सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का रजिस्टर्ड सदस्य है। माना जा रहा है कि वह CJI की 16 सितंबर की टिप्पणी से नाराज था, जो मध्य प्रदेश के खजुराहो में भगवान विष्णु की खंडित मूर्ति की बहाली की याचिका पर थी।

खजुराहो मूर्ति विवाद

16 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने खजुराहो के जवारी (वामन) मंदिर में भगवान विष्णु की 7 फुट ऊंची खंडित मूर्ति की बहाली की याचिका खारिज कर दी थी। CJI ने कहा था, “जाओ और भगवान से खुद करने को कहो। तुम कट्टर भक्त हो, तो उनसे प्रार्थना करो।” कोर्ट ने कहा कि मूर्ति उसी हालत में रहेगी और भक्त दूसरे मंदिर में पूजा कर सकते हैं। याचिकाकर्ता ने दावा किया था कि मूर्ति मुगल आक्रमणों में खंडित हुई थी और श्रद्धालुओं के पूजा के अधिकार के लिए बहाली जरूरी है। इस फैसले से कुछ लोग नाराज थे।

CJI की सफाई : ‘मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं’

18 सितंबर को CJI गवई ने अपनी टिप्पणी पर सफाई दी थी। उन्होंने कहा, “मेरी बात को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से पेश किया गया। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं।” बेंच के जस्टिस विनोद चंद्रन ने सोशल मीडिया को “एंटी-सोशल मीडिया” कहा। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, “मैं CJI को 10 साल से जानता हूं। वे सभी धर्मस्थलों पर जाते हैं। सोशल मीडिया पर बातें बढ़ा-चढ़ाकर दिखाई जाती हैं।” सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने भी कहा कि सोशल मीडिया से वकीलों को रोज परेशानी होती है।

VHP की अपील : ‘न्यायालय में संयम रखें’

विश्व हिंदू परिषद (VHP) के अध्यक्ष आलोक कुमार ने X पर लिखा, “न्यायालय न्याय का मंदिर है। समाज का उस पर विश्वास है। हम सबका कर्तव्य है कि यह विश्वास मजबूत हो। वाणी में संयम रखें, खासकर कोर्ट में। यह जिम्मेदारी याचिकाकर्ताओं, वकीलों और न्यायाधीशों की है।”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.