Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रिसेप्शन में डांस के बीच गोली चली, जमीन कारोबारी की मौत
झारखंड

रिसेप्शन में डांस के बीच गोली चली, जमीन कारोबारी की मौत

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरNovember 21, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Sahebganj : साहिबगंज के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक खुशी का माहौल मातम में बदल गया। छोटा पंचगढ़ के 24 वर्षीय गुलशन रिखियासन उर्फ मुंशी की मौत रिसेप्शन पार्टी में गोली लगने से हो गई। घटना रात करीब दो बजे की बताई जा रही है।गुलशन अपने दोस्त राहुल पासवान के रिसेप्शन में शामिल होने बड़ा पंचगढ़ गया था। खाना खाने के बाद वह दोस्तों के साथ डांस कर रहा था। उसी दौरान किसी ने अचानक गोली चला दी। एक गोली गुलशन को लग गई और वह वहीं गिर पड़ा। कुछ ही सेकंड में समारोह का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। गुलशन पेशे से जमीन कारोबारी था।

अस्पताल ले जाते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

शादी में मौजूद लोग उसे तुरंत उठाकर साहिबगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद गुलशन को मृत घोषित कर दिया। खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए। वहां मातम छा गया।

पुलिस की टीम ने संभाली स्थिति

सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने घटना स्थल और अस्पताल दोनों जगह पहुंचकर जांच शुरू की। शव को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर फायरिंग करने वाले की पहचान की कोशिश हो रही है।

विवाद की भी जांच कर रही पुलिस

स्थानीय लोगों के अनुसार गुलशन जमीन की खरीद-फरोख्त का काम करता था। इसमें उसके कुछ साथी भी जुड़े हुए थे। बताया गया कि पहले भी उसका कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। ऐसे में पुलिस यह पता लगा रही है कि गोली जान बूझकर मारी गई या फिर हर्ष फायरिंग का मामला है।

परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

गुलशन की शादी पिछले साल मार्च में हुई थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता का निधन कुछ साल पहले ही हो चुका था। अचानक हुई मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है। घर में मातम पसरा है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.