Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़ में सड़क पर उतरे हाथी, NH-33 पर घंटों लगा रहा जाम
झारखंड

रामगढ़ में सड़क पर उतरे हाथी, NH-33 पर घंटों लगा रहा जाम

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरDecember 20, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ramgarh : रामगढ़ जिले में शनिवार सुबह माया डूंगरी जंगल के पास घाटी क्षेत्र में हाथियों का एक झुंड दिखाई दिया। जंगल से निकलकर हाथी घाटी पार करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर पहुंच गए, जिससे सड़क पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। अचानक हाथियों के सामने आने से वाहन चालकों और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घने कोहरे और ठंड के बीच घंटों तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानी के साथ हाथियों को नियंत्रित किया। टीम ने हाथियों को सुरक्षित कॉरिडोर की ओर खदेड़ा, जिसके बाद एक बड़ा हादसा टल गया। हाथियों के सड़क से हटने के बाद जाम धीरे-धीरे समाप्त हुआ और यातायात सामान्य हो सका।

वन विभाग के अनुसार, जिले में एलिफेंट कॉरिडोर से छेड़छाड़ के कारण हाथियों का झुंड भटक गया है। रामगढ़, कुजू, मांडू, चरही और बोकारो के सीमावर्ती वन क्षेत्रों में हाथियों की लगातार आवाजाही देखी जा रही है। झुंड से बिछड़ने के बाद कुछ हाथी उग्र हो गए हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ी हैं। बीते तीन दिनों में हाथियों के हमले में छह लोगों की मौत हो चुकी है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.