Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»दुमका»पंचायत सचिव संतोष कुमार 3,500 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
दुमका

पंचायत सचिव संतोष कुमार 3,500 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 24, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

दुमका। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 24 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधान सभा क्षेत्र साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के बरमसिया पंचायत सचिव संतोष कुमार को 3,500 रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पंचायत सचिव आवास योजना का जियोटैग करने के एवज में लाभुक से 7500 रुपये मांग रहा था जिसकी पहली किस्त के रूप में जैसे ही लाभुक ने 24 जुलाई को 3,500 रुपये दिया कि वहां घात लगाये एसीबी के अधिकारियों ने उसे रंगे हाथों धर दबोचा।

एसीबी के एसपी ने इसकी पुष्टि की है

एसीबी के एसपी ने इसकी पुष्टि की है। रिश्वत में लिये गये 3,500 रुपये को जब्त करते हुए एसीबी ने पंचायत सचिव संतोष कुमार का केमिकल मिले पानी में हाथ धुलवाया तो उसका रंग लाल हो गया। एसीबी की टीम बरमसिया पंचायत सचिव संतोष कुमार को गिरफ्तार कर दुमका के कार्यालय लायी जहां कागजी प्रक्रिया करने के बाद उसे एसीबी के विशेष अदालत में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने उसे 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

लिखित शिकायत मिलने पर हुई कार्रवाई

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के एसपी ने बताया कि लिखित शिकायत मिली थी कि परिवादी की जनमन आवास योजना के तहत 2.20 लाख की लागत से पक्का मकान बनाने की योजना स्वीकृत हुई थी। आवेदक को योजना के तहत मकान बनाने के लिए 30 हजार रुपये मिल चुके थे। प्राक्कलित राशि की शेष रकम के लिए वह जब पंचायत सचिव संतोष कुमार से मिला तो उसने 7500 रुपये रिश्वत मांगे और नहीं देनेपर जियो टैग नहीं करने की बात कही। परिवादी रिश्वत देना नहीं चाहता था इसलिए उसने एसीबी से शिकायत की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

थानेदार की दबंगई, पत्रकारों को थाना में घुसा कर पीटा… देखें वीडियो

December 28, 2025

सनकी प्रेमी बना हत्यारा! प्रेमिका के घर घुस अंधाधुन सबको मारा, मां-बाप की मौत, बहनें घायल

September 2, 2025

दामाद ही निकला सास-ससुर का कातिल, पैसा नहीं मिलने पर नाराज था

August 25, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.