Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रामगढ़»पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग ने किया रामगढ़ जिले का दौरा, परिसदन में अधिकारियों संग की बैठक
रामगढ़

पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग ने किया रामगढ़ जिले का दौरा, परिसदन में अधिकारियों संग की बैठक

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 25, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रामगढ़। पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव ने सदस्य नंद किशोर मेहता एवं लक्ष्मण यादव की उपस्थिति में गुरुवार को सर्किट हाउस में पिछड़ा वर्ग से संबंधित विभिन्न मामलों की समीक्षा की गई।

स्थल निरीक्षण कर डोर टू डोर सर्वे के तहत हुए कार्यों का लिया जायजा

समीक्षा के दौरान अध्यक्ष ने कहा कि जिले में पिछड़े वर्गों के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक स्थिति का अध्ययन करने के लिए टीम रामगढ़ आई है।बैठक के दौरान टीम ने जिले में संपन्न डोर टू डोर सर्वे, कार्यालय में आउटसोर्सिंग के माध्यम से हुई नियुक्ति में आरक्षण का लाभ व प्रावधान की स्थिति, पिछड़ा वर्ग के नागरिकों के जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के लंबित आवेदनों की समीक्षा की।

साथ ही टीम ने प्राकृतिक आपदा से होने वाली मृत्यु में पिछड़ा वर्गों के व्यक्तियों को दिए गया मुआवजा, नॉन क्रीमी लेयर (एनसीएल) प्रमाण पत्र के लंबित आवेदन, शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में नामांकन, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना में पिछड़ा वर्ग के लाभुकों की संख्या, मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं में पिछड़े वर्गों के लाभुकों सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की।

बीएलओ द्वारा किए गए डोर टू डोर सर्वे की जांच की गई

परिसदन में बैठक के उपरांत टीम के द्वारा स्थल निरीक्षण कर बीएलओ द्वारा किए गए डोर टू डोर सर्वे की जांच की गई। टीम के द्वारा नगर परिषद अंतर्गत वार्ड संख्या 27, 28 एवं 30 जिनमे बूथ संख्या 90, 95, 96, 99, 108, 109, 110 एवं 111 का क्षेत्र भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी संबंधित बीएलओ द्वारा किए गए डोर टू डोर सर्वे कार्य सही पाए गए।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

18 हाथियों का तांडव, रातोंरात उजाड़ दी किसानों की फसल

January 10, 2026

रामगढ़ में टेंपो पलटने से छात्रा की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

January 3, 2026

रामगढ़ की फैक्ट्री पर प्रदूषण का आरोप, सीएम ने दिए जांच के निर्देश

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.