कुजू। क्षेत्र का दिगवार चौक पर सोमवार की सुबह करीब 10 बजे मामूली विवाद को लेकर दो समुदाय के बीच जमकर मारपीट व एक पक्ष के आवास पर हुए पथराव की घटना से तनावपूर्ण माहौल बन गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस प्रशासन ने मोर्चा संभालते हुए माहौल को शांत करा दिया। घटना में दोनों समुदाय के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं, एक पक्ष के गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार कुशवाहा और प्रीतम कुमार और दूसरे पक्ष के मो आसिफ व इंजमामुल हक को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। इधर, पुलिस प्रशासन मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही, चौक चौराहा और घरों में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाला जा रहा है। घटना के बाद भारी पुलिस बल की तैनाती से दिगवार चौक समेत आसपास के क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया है। वहीं, वज्रवाहन, आंसू गैस समेत अतिरिक्त बल शामिल है। इधर, क्षेत्र में पुलिस अधिकारी बीच बीच सायरन के साथ गश्ती कर रहे है।
पुलिस – प्रशासन ने संभाला मोर्चा, फिलहाल दिगवार में अमन शांति बहाल
दिगवार में हुए मामूली विवाद मे हुए मारपीट की सूचना के बाद एसडीएम अनुराग तिवारी घटनास्थल पहुंचे। जहां एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद और कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष सिंह से घटना संबंधित जानकारी ली। वहीं, मामले को लेकर एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद स्वयं मोर्चा संभाले हुए है। इधर, भारी पुलिस बल की तैनाती से दिगवार छावनी में तब्दील हो गया है। फिलहाल दिगवार में अमन शांति बहाल है। मौके पर सीओ तृप्ति विजया कुजूर, सीआई रामरतन पांडेय, दंडाधिकारी सह पंचायती राज, जेई जमुना करमाली, मांडू इंस्पेक्टर रजत कुमार, रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय, मांडू थाना प्रभारी सदानंद कुमार, सार्जेंट मेजर मंटू यादव, कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह, आशीष गौतम, रौशन कुमार, मनीष सिंह अभिनव कुमार, अख्तर अली, रवि शर्मा, दीपक रजक, राजेश कुमार, निशहत अहमद समेत भारी पुलिस बल तैनात है।
क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, गत 30 अगस्त की शाम महुडर टोला, दिगवार का रहने वाला बुल्लू महतो नशे में धुत होकर साइकिल से दिगवार चौक जा रहा था। इसी बीच बुल्लू अनियंत्रित होकर वशीर अंसारी की खड़ी कार के
सामने जा गिरा। वहीं, बुल्लू महतो और उसका गोतिया नरेश महतो व वशीर अंसारी के पुत्र के बीच बहस हो गई। बाद में मारपीट में तब्दील हो गया। वहीं, उभरे विवाद के मामले को लेकर एक सितंबर को सुबह 9 बजे फुटबॉल मैदान, दिगवार स्थित पंचायत सचिवालय में बैठक होना तय किया गया था। लेकिन कुछ कारणों की वजह से बैठक नहीं होने पर दिगवार में दो समुदाय के लोगों में अचानक मारपीट हो गई। वहीं, लाठी, डंडे और घर पर पथराव की घटना से दोनों समुदाय के दर्जन भर लोग घायल हो गए। वहीं, चार लोग गंभीर हो गए।
कौन- कौन हैं घायल, सभी इलाजरत
सोमवार की सुबह हुए मारपीट घटना में एक समुदाय के प्रीतम कुमार पिता स्व मलकु महतो, आनंद कुमार पिता महेश महतो, सुबोध कुमार पिता धनेश्वर महतो, विनोद कुमार कुशवाहा पिता भरत नारायण महतो, दिनेश महतो पिता स्व हितु महतो, बालकरण कुमार पिता सहदेव महतो घायल है। जबकि दूसरे समुदाय के मैमून निशा पति सईद अंसारी, मो इंज्मममुल पिता सईद अंसारी, मो आसिफ, मो तौसीफ पिता मो वशीर, मो वशीर, मो आबिद पिता अब्दुल मजीद भी घायल है। सभी इलाजरत है। वहीं, गंभीर रूप से घायल विनोद कुमार कुशवाहा, प्रीतम कुमार, मो आसिफ व इंजमामुल हक को रिम्स रेफर कर दिया गया है।


