रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज के 6 छात्रों सहित 40 अज्ञात पर मारपीट का मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में मारपीट का घटना पकड़ा तूल , जूनियर छात्र के साथ मारपीट की घटना क्षेत्र में बना चर्चा का विषय
दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी : थाना प्रभारी
रजरप्पा | प्रिंस वर्मा
रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में बीते शुक्रवार को हुए मारपीट की घटना तूल पकड़ चुका हैं। सीनियर छात्रों ने कॉलेज के ही जूनियर छात्रों के रैगिंग कर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बड़ी कार्रवाई की हैं। मारपीट मामले में कॉलेज के छह छात्रों का नामजद एवं 40 अज्ञात छात्रों के ऊपर एफआईआर दर्ज हुआ हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद कॉलेज के सीनियर छात्रों में हड़कंप मच गया हैं। रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने कहा कि जिनपर उपर मामले दर्ज किया गया हैं, सभी को चिन्हित कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
सीनियर ने किया था जूनियर के साथ रैगिंग और मारपीट
बीते शुक्रवार रात्रि को द्वितीय वर्ष के सीनियर छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्र ऋशु कुमार गुप्ता के साथ मारपीट और रैगिंग जैसा प्रतिबंधित घटना को अंजाम दिया था। मारपीट में ऋशु कुमार गुप्ता बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसका इलाज रामगढ़ सदर अस्पताल में किया गया था। इस मामले को लेकर भुक्तभोगी छात्र ने रजरप्पा थाना में लिखित मामला दर्ज करवाया था। जिसपर रजरप्पा पुलिस के द्वारा कार्रवाई की गई।
इन छात्रों के ऊपर नामजद मामला दर्ज
रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में जूनियर छात्र ऋशु कुमार गुप्ता के साथ रैगिंग और मारपीट मामले में
माया शंकर, गौतम, शुभम, अमन सागर, आदित्य सिंह, साहिल के ऊपर एफआईआर दर्ज किया गया हैं।
कॉलेज में एंटी रैंगिग सेल बनाया जाय, ताकि बच्चे रह सकें सुरक्षित : राजीव जायसवाल
रामगढ़ जिला के भाजपा जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने घटना को कड़े शब्दों में निंदा की हैं। कहा कि कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही के कारण ऐसी घटना घटी हैं। यदि कॉलेज प्रबंधन सख्त होता तो रैगिंग जैसी घटना नही घटती। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को एन्टी रैंगिग सेल बनाने की बात कही। कहा कि एंटी रैगिंग सेल का उद्देश्य छात्रों को सुरक्षित और स्वस्थ शैक्षिक वातावरण प्रदान करना है, जहां वे अपने शैक्षिक लक्ष्यों को प्राप्त कर सकें। सांसद प्रतिनिधि ने आगे कहा कि कॉलेज प्रबंधन को सख्त होना होगा ताकि पुनः ऐसा घटना न हो सकें।


