Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#ब्रेकिंग न्यूज़»अच्छी पहल: समयबद्ध सहयोग से झारखंड में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, जन-स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा : योगेंद्र प्रसाद
#ब्रेकिंग न्यूज़

अच्छी पहल: समयबद्ध सहयोग से झारखंड में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, जन-स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा : योगेंद्र प्रसाद

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरSeptember 2, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

 जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मिले मंत्री योगेंद्र प्रसाद, नल जल योजना की प्रगति पर हुआ चर्चा

रजरप्पा | प्रिंस वर्मा

झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्द निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने नई दिल्ली में केंद्र सरकार में जल शक्ति मंत्री सी.आर.पाटिल से मुलाकात की। इस अवसर पर राज्य में चल रही नल-जल योजना की प्रगति और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री श्री प्रसाद ने राज्य में इस महत्वाकांक्षी योजना के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु केंद्रांश की लंबित राशि को अविलंब विमुक्त करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि समय पर राशि उपलब्ध होने से योजनाओं के कार्यान्वयन में तेजी आएगी और राज्य के ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों के आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। मंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में केंद्र सरकार का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समयबद्ध सहयोग से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होने के साथ साथ जन-स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के क्षेत्र में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल ने राज्य के हित में शीघ्र राशि विमुक्त करने एवं झारखंड को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंत्री के साथ जल जीवन मिशन के अभियान निदेशक, झारखंड रमेश घोलप, एसबीएम के मिशन निदेशक, इंजीनियर इन चीफ, चीफ इंजीनियर समेत कई विभागीय अधिकारियों की पूरी टीम की उपस्थिति रही।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

भारत पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है, दुश्मन के लिए हमेशा तैयार हैं नौसेना : नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

January 23, 2026

अवैध खनन पर आवाज उठाना पड़ा भारी, थाने में शिकायत, जेएलकेएम नेता रवि महतो को जान का खतरा, पढ़े पूरी खबर

January 15, 2026

राउरकेला में 9 सीटर विमान क्रैश, नौ लोग थे सवार

January 10, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.