रामगढ़। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के बड़गांव से बड़ी खबर सामने आ रही है। अहले सुबह मामूली विवाद को लेकर एक बाप ने अपने ही कलेजे के टुकड़े को धारदार हथियार से काट डाला। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि घटना में पिता भी घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए रांची रोड के अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पाकर वेस्ट बोकारो पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इधर वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि पिता ने अपने पुत्र की हत्या कर दी है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना क्यों घटी है। मृतक संजीत कुमार का शव कब्जे में कर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए रामगढ़ भेजने की तैयारी में है। साथी ही मामले की पूरी जानकारी परिजनों से ले रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


