रामगढ़। डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज के आदेशों का असर अब दिखने लगा है। कोयला तस्करी का हब बन चुना रामगढ़ थाना क्षेत्र के काजू बागान में कार्रवाई शुरू हो गई है। डीसी के आदेश पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी मशीन लेकर काजू बागान पहुंचे और अवैध मुहाने को बंद कर दिया।
कौन है शेखर, जिसने महीनों से खोद रहा है मौत का कुँआ
जिस स्थान पर वन विभाग ने कार्रवाई की है। उस स्थान पर महीनों से अवैध खनन और कारोबार चल रहा था। शेखर नामक आदमी अपने आंका के आशीर्वाद लेकर अवैध कारोबार कर रहा था। हैरत की बात है कि रामगढ़ थाना से पाँच कीलोमीटर की दूरी पर कुख्यात कोयला तस्कर शेखर सीसीएल के तर्ज पर हैबी ब्लास्टिंग कर कोयला उत्पादन कर रहा था। शेखर ओपेन कास्ट की तरह अवैध खनन कर कोयला निकालकर बगल के ही प्लांट में खपा रहा था। लेकिन इसकी शिकायत रामगढ़ डीसी और एसपी को मिली। सूचना मिलते ही कार्रवाई शुरू हो गई।
क्या परमानेंट बंद होगा काजू बागान का अवैध माइनिंग?
वन विभाग के कार्रवाई के बाद लोगों ने कई सवाल उठाया है। क्योंकि इससे पहले कई बार अवैध खनन स्थल को डोजरिंग कर बंद कराया गया। लेकिन दिन में हुई कार्रवाई को शेखर रात में धत्ता बताकर दुबारा अवैध खनन शुरू कर देता था। लेकिन इस बार दावा किया जा रहा है कि अवैध खनन स्थल जो बंद कराया जा रहा है। उसे खोलने नहीं दिया जाएगा। लेकिन ये तो आने वाला समय बताएगा कि शेखर खूंटा मजबूत है या फिर विभाग का?


