रामगढ़। सोमवार की रात रामगढ़ पुलिस के लिए काफ़ी भारी रही। पुलिस पूरी रात परेशान रही। हालांकि पुलिस को सफलता मिली और राहत की सांस ली। हुआ यूं कि मंगलवार की रात करीब 9 बजे लोहागेट में नंदकिशोर सिंह के आवास पर 7-8 की संख्या में नकाबपोश बदमाश धावा बोला।
वृद्ध दंपति को बनाया बंधक
जिसके बाद बदमाशों ने नंदकिशोर सिंह और उनकी पत्नी को कब्जे में ले लिया। करीब दो घंटे दोनों को बंधक बनाकर करीब पंद्रह हजार रुपये नगद और कुछ जेवरात लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने दोनों को घर से करीब पाँच मीटर की दूरी पर ले जाकर एक चट्टान के नीचे हाथ बांधकर रखा।
चट्टान के नीचे रख किया निगरानी
जिसके बाद कुछ बदमाश उनपर निगरानी करने लगे। साथ ही कुछ ही देर बाद बदमाशों ने नंदकिशोर सिंह के मोबाइल से उनके बेटे मनोज सिंह को फ़ोन किया और बोला कि तुम्हारा माता पिता मेरे कब्जे में है, जिस स्थान पर बोलते है, उस जगह पर दस लाख रुपये पहुंचा दो। जिसके बाद मनोज ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर अगल बगल के जिले को भी अलर्ट कर दिया।
हर आधे घंटे में लोकेशन बदल रहा था बदमाश
बदमाशों ने नंदकिशोर की स्कूटी भी अपने साथ ले गया। हालांकि स्कूटी को बरामदा कर लिया गया है। अपराधियों ने नंदकिशोर सिंह के मोबाइल को बंद कर हर आधे घंटे में अपना लोकेशन बदल रहा था। कभी रामगढ़ कभी तोपा तो कभी गोला रोड पैसे लेकर बुला रहा था। लेकिन जब भी बताए स्थान पर परिजन पहुँच रहे तो अपराधी अपने लोकेशन बदल दे रहा था।
फ़ाइनली कनहरी पहाड़ पर दिया अपना लोकेशन
अपराधियों ने पूरी रात पुलिस और परिजनों को दौड़ाया। जिसके बाद उसमें अपना अंतिम लोकेशन कनहरी पहाड़ हजारीबाग बताया। अपराधियों ने स्पष्ट कहा कि पैसे लेकर अकेले आना कोई चालाकी किया तो अंजाम बुरा होगा। जिसके बाद पुलिस ने अपनी रणनीति तय की।
पैसों से भरा बैग लेकर कनहरी पहाड़ पहुंचे परिजन
अपराधियों के बताए ठिकाने पर पर पहुँचने के किए पुलिस ने जबरदस्त प्लानिंग की। रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद , मांडू थाना सदानंद कुमार, कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह और घाटो ओपी प्रभारी दीपक सिंह के अलावा हजारीबाग पुलिस ने परिजनों के साथ कनहरी पहाड़ के निकट बताए स्थान पर पहुंचे। जिसके बाद सभी अलग अलग जगहों पर जमीन पर ही लेट गए। जिसके बाद परिजनों ने बैग को जमीन पर रखा। बैग रखने के बाद अपराधियों ने सबको हटने को कहा। जिसके बाद सभी हट गए। इसी दौरान मोटरसाइकिल से बैग उठाने पहुंचा अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया। साथ ही पहाड़ के निकट स्कूटी को जब्त कर लिया। पुलिस ने सात लोगो को पकड़ कर थाना ले आई है। जिससे पूछताछ चल रही है।
वृद्ध दंपति सकुशल घर लौटे
इधर पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण नंदकिशोर सिंह और उनके पत्नी को सकुशल छोड़ दिया गया। इधर पुलिस ने बताया कि पकड़े युवक घटना में शामिल है या नहीं वो जाँच का विषय है। क्योंकि युवकों ने पूछताछ में बताया है कि वे लोग तस्करी के लिए ले जाने वाले जानवर गाड़ी को पकड़ने के लिए जुटे थे। लेकिन हमे पुलिस पकड़ ली। हालांकि मामले की पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि पकड़े गए युवक घटना में शामिल हैं या नहीं।


