Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»लोहरदगा में पीएलएफआइ के पूर्व उग्रवादी की हत्या, तालाब में मिला शव
झारखंड

लोहरदगा में पीएलएफआइ के पूर्व उग्रवादी की हत्या, तालाब में मिला शव

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 7, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

लोहरदगा।लोहरदगा जिला के सदर थाना क्षेत्र के भक्सो हर्रा टोली गांव निवासी पीएलएफआइ के पूर्व उग्रवादी संजय भगत की हत्या कर दी गई। उसका शव भक्सो हर्रा टोली स्थित तालाब से सोमवार को बरामद किया गया है।

संजय भगत की हत्या कर शव को पत्थर से बांध कर तालाब में डाल दिया गया था। सोमवार को तालाब की ओर गए ग्रामीणों की इस पर नजर पड़ी। शव देखने के बाद लोगों ने सदर थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के उपरांत स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। संजय PLFI पीएलएफआइ का पूर्व उग्रवादी था।

उसके खिलाफ विभिन्न थानाें में मामले दर्ज थे। वह जेल भी जा चुका है। हाल में ही वह जेल से बाहर आया था। हत्या के पीछे स्वजन जमीन विवाद बता रहे हैं।

लोहरदगा जिला के सदर थाना क्षेत्र के भोक्ता हर्रा टोली गांव निवासी स्वर्गीय लक्ष्मण भगत का पुत्र संजय भगत पीएलएफआइ में सक्रिय रह चुका है। वह रांची और लोहरदगा के अलग-अलग तीन मामलों में जेल गया था।

शुक्रवार से वह घर से लापता था। उसे लेकर घर वालों ने सदर थाना पुलिस को शनिवार को सूचना दी थी। इसी बीच सोमवार को भक्सो तालाब से संजय का शव बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में प्रथम दृष्टया हत्या की बात कही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.