पूर्वी सिंहभूम। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह गोदाम इलाके में शनिवार देर रात एक मजदूर ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान 37 वर्षीय इमाम हुसैन के रूप में हुई है, जो आज़ादबस्ती के रहने वाले थे और पिछले कुछ वर्षों से अपनी ससुराल धतकीडीह में ही रह रहे थे। बताया जाता है कि शनिवार की रात घर के अन्य सदस्य एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। लौटने पर उन्होंने देखा कि इमाम का कमरा अंदर से बंद है। दरवाजा खटखटाने और आवाज देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो दरवाजा तोड़ा गया। अंदर…
Author: डेस्क एडिटर
अयोध्या।सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में स्टॉफ नर्स पद पर कार्यरत 38 वर्षीय महिला सीमा श्रीवास्तव का शव संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिलने के बाद अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी पाकर कुमारगंज थानाध्यक्ष ओमप्रकाश एनडीए चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने अस्पताल कर्मी महिला का शव फंदे से नीचे उतरवाया और अस्पताल पहुंचाया जहां इमरजेंसी के डॉक्टर अमित राय ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…
चेन्नई। चेन्नई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बम से उड़ाने का धमकीभरा मेल आने के बाद आनन फानन में रविवार सुबह पूरे हवाई अड्डा परिसर में व्यापक सुरक्षा चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन कहीं से भी काेई विस्फाेटक या आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद हवाई अड्डे पर सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई। अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियाें के अनुसार रविवार की सुबह लगभग 10 बजे हुई जब चेन्नई हवाई अड्डा निदेशक के कार्यालय को एक अनाम ईमेल प्राप्त हुआ। इसमें दावा किया गया कि हवाई अड्डे के परिसर में बम लगाए गए हैं और वे विस्फोट करेंगे, जिससे व्यापक…
पटना। पटना के प्रसिद्ध व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या मामले में पुलिस को कुछ अहम जानकारी हाथ लगी है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड की साजिश पटना की बेऊर जेल के भीतर रची गई थी। इसी इनपुट के आधार पर पटना पुलिस ने शनिवार को बेउर जेल में बड़े पैमाने पर छापेमारी शुरू कर दी है। आईजी और प्रमंडलीय आयुक्त के नेतृत्व में ऑपरेशन शुरू किया गया है। छापेमारी में पटना वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), तीनों सिटी एसपी, और दर्जनों थानों की पुलिस टीमों को शामिल किया गया है। जेल में बंद कुछ संदिग्ध कैदियों ने…
रांची। झारखंड अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के साइबर क्राइम थाने ने एक बड़े और सुनियोजित साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का खुलासा किया है। यह गिरोह निवेश घोटालों और डिजिटल अरेस्ट जैसी गतिविधियों में शामिल था, जिसमें चीनी जालसाजों की मिलीभगत से अवैध वित्तीय लेनदेन किए जा रहे थे। यह जानकारी शनिवार को साइबर डीएसपी नेहा बाला ने दी। सीआईडी के डीजी अनुराग गुप्ता के आदेश पर सीआईडी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में बिहार के सिवान निवासी कुमार दीपक, प्रभात कुमार, नांलदा निवासी कुमार सौरभ, नवादा निवासी…
रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के स्थाई आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के. राजू दो दिवसीय प्रवास पर नौ जुलाई को यहां आएंगे। वे सीधे देवघर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे यहां से अपने गंतव्य को रवाना हो जाएंगे। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने शनिवार को बताया कि इसके बाद के. राजू सड़क मार्ग से गोड्डा के लिए प्रस्थान करेंगे जहां वे झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से आयोजित गोड्डा, साहेबगंज और पाकुड़ जिले के प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक मंडल अध्यक्ष के अलावा जिला अध्यक्ष और जिला पर्यवेक्षक और जिला…
जगदलपुर। किरंदुल-कोत्तवालसा रेललाइन पर मंगलवार को मल्लीगुड़ा-जड़ती स्टेशनों के बीच हुए भूस्खलन के बाद लगभग 48 घंटों बाद पटरियों पर गिरे मलबे व बोल्डरों को हटा दिया गया है। इसके साथ ही प्रभावित ट्रैक को 4 जुलाई की शाम तक फ़िट प्रमाणित कर दिया गया है। सुरक्षा उपाय के तौर पर, प्रभावित स्थल पर सीमित गति से ट्रेन संचालन की अनुमति दी गई है । वहीं अब पटरियों को दुरूस्त करने के साथ ही ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) एवं सिग्नल सिस्टम का काम जारी है। रेलवे की तकनीकी टीम के अनुसार भूस्खलन से रेललाइन पर लगभग 30 हजार घनमीटर मलबा गिरे…
लंदन,। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। कप्तान नेट स्किवर-ब्रंट को बाएं ग्रोइन (जांघ) में चोट के कारण भारत के खिलाफ चल रही विटैलिटी टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ के बचे हुए मैचों से बाहर होना पड़ा है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। ईसीबी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, “स्कैन से पुष्टि हुई है कि नेट स्किवर-ब्रंट ब्रिस्टल में लगी बाईं जांघ की चोट के कारण भारत के खिलाफ बाकी टी20 मैचों में नहीं खेल सकेंगी। उनकी जगह स्क्वॉड में माया बाउचर को शामिल किया गया है।” नेट स्किवर-ब्रंट को ब्रिस्टल…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स पहुंचे हैं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। यह जुलाई किसी भारतीय प्रधानमंत्री की 57 वर्षों में अर्जेंटीना की पहली द्विपक्षीय यात्रा है, जो दोनों देशों के संबंधों में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, “अर्जेंटीना के साथ संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से ब्यूनस आयर्स पहुंचा हूं। राष्ट्रपति जेवियर मिलेई से मुलाकात और विस्तृत चर्चा का इंतजार है। सांस्कृतिक जुड़ाव में दूरी कभी बाधा नहीं बनती!”हवाई अड्डे पर उन्हें औपचारिक स्वागत दिया गया। उनके होटल पहुंचने…
काठमांडू,। नेपाल सरकार ने नए बजट में भारत से आने वाले नागरिकों को अपने साथ 5000 अमेरिकी डॉलर या इसके बराबर की भारतीय रकम साथ लाने की छूट दी है। इसके अलावा कस्टम को जानकारी देकर 5000 डॉलर की रकम अतिरिक्त भी साथ लायी जा सकेगी। नेपाल के वित्त मंत्री विष्णु पौडेल ने शनिवार को बजट पर आयोजित एक कार्यक्रम में बताया कि भारतीय नागरिकों को अपने साथ सिर्फ 25 हजार रुपये लाने की छूट थी। इसके कारण उनको काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने इसकी सीमा को बढ़ाते हुए 4,27,500 रुपये (5000 अमेरिकी डॉलर) कर…

