Ranchi : झारखंड की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई जोहार परियोजना की वर्ल्ड बैंक ने सराहना की है. इतना ही नहीं उसने जोहार परियोजना को एक प्रेरणादायक और अनुकरणीय पहल बताया है.
दरअसल झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा संचालित इस योजना के जरिए महिलाओं के नेतृत्व वाले फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (FPOs) ने महज चार सालों में 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर का कारोबार कर दिखाया है. इस उपलब्धि को लेकर विश्व बैंक ने न केवल परियोजना की प्रशंसा की है, बल्कि कांके की प्रोड्यूसर ग्रुप अध्यक्ष आशा देवी सहित हजारों महिला उत्पादकों के प्रयासों को भी सराहा है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


