Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»गुमला»गुमला मुठभेड़ मामला: मुठभेड़ में मारे गए JJMP के 2 नक्सलियों की हुई पहचान, तीसरे का शव लेने नहीं आए परिजन, पढ़े क्या है मामला
गुमला

गुमला मुठभेड़ मामला: मुठभेड़ में मारे गए JJMP के 2 नक्सलियों की हुई पहचान, तीसरे का शव लेने नहीं आए परिजन, पढ़े क्या है मामला

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 28, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

गुमला। जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के साथ मुठभेड़ में पुलिस ने तीन उग्रवादियों को मार गिराया था। तीनों के शव का पोस्टमार्टम किया गया। मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना के बाद दिलीप लोहरा और समुद्र लोहरा के परिजन सदर अस्पताल आए। वहीं पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम कराया। वहीं दिलीप का शव उसके भाई बिगु लोहरा ने लिया। वहीं समुद्र लोहरा का शव उसके पिता साधु लोहरा को सौंपा गया।बिगु ने बताया कि दिलीप 2012 में जेजेएमपी में शामिल हुआ था।

बदले की भावना ने दिखाया ग़लत रास्ता, बन गया नक्सली

2011 में उसकी बहन और जीजा की हत्या डायन बिसाही के आरोप में आंजन कांसी टोली गांव में कर दी गई थी। इसी का बदला लेने के लिए वह उग्रवादी बना। परिवार के लोगों ने कई बार सरेंडर करने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना। बिगु ने बताया कि दिलीप दो महीने बाद सितंबर में सरेंडर करने वाला था। इसके लिए दो दिन पहले गुमला के वकील से कानूनी सलाह भी ली थी। दिलीप सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसका भाई बिगु राजमिस्त्री है, दूसरा भाई मोहित ट्रैक्टर चलाता है। दिलीप की पत्नी, चार साल की बेटी और छह महीने का बेटा है।वहीं समुद्र के पिता साधु लोहरा ने बताया कि उसके चार बेटे हैं। समुद्र सबसे बड़ा था। पूरा परिवार हर साल ईंट भट्ठा में काम करने जाता था। समुद्र भी साथ जाता था। दो माह पहले उसने बताया कि इस बार वह चेन्नई की किसी कंपनी में काम करने जा रहा है। परिवार ने खुशी-खुशी उसे भेजा। इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। बाद में पता चला कि वह दिलीप के प्रभाव में आकर जेजेएमपी में शामिल हो गया। वहीं मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई।इधर

तीसरे उग्रवादी के शव को परिजन लेने नहीं आए

तीसरे उग्रवादी के शव को परिजन लेने नहीं आए। बताया जाता है कि उग्रवादी सखुआ टोली गांव का रहने वाला था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी लेकिन शव लेने कोई नहीं आया। इसके बाद उसके शव को सदर अस्पताल के शीतगृह में रखा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

गुमला में दिखा 22 जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

January 29, 2026

चैनपुर थाना प्रभारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

January 21, 2026

शिक्षा विकास की पूंजी, इसके बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राष्ट्रपति

December 30, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.