रांची.विज्ञान और गणित के विषयों में काउंसलिंग पूरी हो चुकी है, जबकि भाषा विषय के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया जारी थी। इस बीच, परिणाम को लेकर कुछ आपत्तियाँ सामने आईं और नियुक्ति प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे।
सूत्रों के अनुसार, आरोपों के मद्देनज़र शिक्षा विभाग ने पूरा रिजल्ट फोल्डर JSSC को लौटा दिया है। अब JSSC द्वारा रिजल्ट की दोबारा समीक्षा की जाएगी ताकि यह तय किया जा सके कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह नियमों के अनुरूप हुई है या नहीं। यदि किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो उसे सुधारने की बात भी कही गई है।
यह कदम ऐसे समय में आया है जब राज्य में प्राथमिक शिक्षा में शिक्षकों की भारी कमी महसूस की जा रही है। अब देखना होगा कि समीक्षा के बाद यह प्रक्रिया कितनी जल्दी फिर से पटरी पर आती है।विज्ञान, गणित और भाषा विषयों के लिए JSSC द्वारा की गई 2742 शिक्षकों की नियुक्तियों पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों के उपायुक्तों को पत्र भेजकर उन अभ्यर्थियों की सूची वापस मांगी है, जिनके नामों की नियुक्ति के लिए अनुशंसा की गई थी।
दरअसल, प्राथमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित सहायक आचार्य की संयुक्त परीक्षा का आयोजन 2023 में JSSC द्वारा किया गया था। हाल ही में इस परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें विज्ञान, गणित और भाषा विषयों के 2742 सफल अभ्यर्थियों के नाम शामिल थे। इसके बाद शिक्षा विभाग ने संबंधित जिलों को सूची भेजकर काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


