Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»5 घंटे की पार्किंग के लिए 5310 रुपए की वसूली, टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग में चल रही मनमानी!
झारखंड

5 घंटे की पार्किंग के लिए 5310 रुपए की वसूली, टाटानगर रेलवे स्टेशन पार्किंग में चल रही मनमानी!

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरAugust 27, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर …जमशेदपुर जिले के टाटानगर रेलवे स्टेशन में पार्किंग ठेकेदारों की मनमानी बढ़ती ही जा रही है. कल मंगलवार को यहां 5 घंटे की पार्किंग के लिए पार्किंग ठेकेदारों ने 5310 रुपए वसूले. अत्यधिक पैसों की वसूली करने पर खूब हंगामा भी हुआ. गुस्साए लोगों ने पार्किंग ठेकेदार पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए विरोध जताया.इस पूरे मामले पर रेलवे ठेकेदार के कर्मचारियों ने कहा कि इस बार लगभग 3 करोड़ का टेंडर करीब 7 करोड़ रुपये में लिया गया है. कानून के तहत ही इस तरह पैसों की वसूली की जा रही है. कर्मचारियों की बात सुनने के बाद जोरदार हंगामा हुआ, लेकिन पार्किंगकर्मी अपनी बात पर अड़े रहे. इसके बाद पीड़ित व्यक्ति ने आरपीएफ थाने में शिकायत दर्ज करायी. इस पूरे मामले पर रेलवे प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है.

धड़ल्ले से हो रही हजारों रुपये की वसूली

कल मंगलवार को भारतीय रेल के एक्स एकाउंट रेल “मदद” पर मंगलवार को एक यात्री ने टाटानगर स्टेशन में अधिक पार्किंग वसूली की शिकायत की. जिसके अनुसार, 9 अगस्त की देर रात 1 घंटा 49 मिनट की पार्किंग के लिए उनसे 1770 रुपये वसूले गये.

रेल प्रशासन और आरपीएफ को है सब जानकारी!

टाटानगर स्टेशन के बाहर विरोध कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि रेल प्रशासन और आरपीएफ की शह पर यात्रियों और उनके परिजनों से पार्किंग का मनमाना रेट वसूला जा रहा है. मंगलवार को दिन में 11:40 बजे पार्किंग में गाड़ी लगायी गयी और शाम 4:31 बजे निकाली गयी. 4:51 घंटे की पार्किंग के लिए 5310 रुपए वसूले गये.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.