Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»प्रेमी से झगड़े के बाद युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, बिजली के पोल पर चढ़कर घंटों किया हंगामा
#Trending

प्रेमी से झगड़े के बाद युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा, बिजली के पोल पर चढ़कर घंटों किया हंगामा

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरAugust 27, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर जिले के सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदाल मॉल के पास बिजली टॉवर पर चढ़कर कल मंगलवार को एक प्रेमिका ने घंटो हाई वोल्टेज ड्रामा किया. एक युवती हाइटेंशन बिजली टॉवर पर करीब 60 फीट ऊपर चढ़ गयी. जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गयी, जिससे मरीन ड्राइव रोड पर भी जाम लग गया. टॉवर पर चढ़ी युवती बार-बार अपने प्रेमी को बुलाने की बात कह रही थी. घटना कल मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे की है.

दो युवकों ने युवती को उतारा नीचे

घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस समेत कई लोगों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार ही नहीं थी. करीब दो घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा. शाम करीब 4:45 बजे दो युवक सोनू कुमार और रोशन कुमार बिजली टॉवर पर चढ़े. उन्होंने युवती को समझाया, इसके बाद क्रेन की सहायता से उसे नीचे उतारा गया. इसके बाद पुलिस युवती को कब्जे में लेकर एमजीएम अस्पताल ले गयी, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. पुलिस युवती के घरवालों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है. साथ ही प्रेमी के बारे में भी पता लगाया जा रहा है.

सरायकेला-खरसावां की रहने वाली है युवती

युवती सरायकेला-खरसावां के कुचाई स्थित जोजोहातु की रहनेवाली है. कल मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह कुचाई से बस से निकली थी. दोपहर करीब 12 बजे जमशेदपुर पहुंची. यहां प्रेमी से मिली, इस दौरान दोनों में किसी बात पर झगड़ा हुआ, जिसके बाद युवती टॉवर पर चढ़ गयी. युवती ने पुलिस को बताया कि उसका शार्दुल लोहरा नामक युवक से पिछले 4 सालों से प्रेम संबंध है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.