Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रांची में ईस्ट टेक 2025 का भव्य उद्घाटन, पहली बार झारखंड में हो रहा आयोजन, जानिए प्रदर्शनी में क्या होगा खास
झारखंड

रांची में ईस्ट टेक 2025 का भव्य उद्घाटन, पहली बार झारखंड में हो रहा आयोजन, जानिए प्रदर्शनी में क्या होगा खास

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरSeptember 19, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची ...राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आज शुक्रवार को तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) शुरू हुआ. एक्सपो के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सीडीएस अनिल चौहान, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मुख्य सचिव अलका तिवारी समेत कई अन्य अतिथि शामिल हुए. राज्यपाल संतोष गंगवार समेत अन्य विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर ईस्ट टेक 2025 का भव्य शुभारंभ किया.

इस्टर्न कमांड का चौथा आयोजन

ईस्ट टेक 2025 इंडियन आर्मी के इस्टर्न कमांड का चौथा आयोजन है. पहली बार इसका आयोजन झारखंड की धरती पर हो रहा है. सबसे पहले इसका आयोजन वर्ष 2022 में कोलकाता में हुआ था. इसके बाद 2023 में असम के गुवाहाटी में और पिछले वर्ष 2024 में कोलकाता में में आयोजन किया गया था. वहीं इस साल 2025 में ईस्ट टेक का आयोजन झारखंड की राजधानी रांची में हुआ है.

ईस्ट टेक 2025 में डिफेंस पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स, डीआरडीओ, प्राइवेट डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और एकेडमिया लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट का प्रदर्शन होगा. रांची में पहली बार होने जा रहे इस आयोजन में सेना का व्यापक परिदृश्य प्रदर्शित किया जायेगा.

प्रदर्शनी में इन्‍हें किया जायेगा शामिल

  • सामरिक संचार प्रणाली (Tactical Communication Systems)
  • युद्धक्षेत्र गतिशीलता समाधान (Battlefield Mobility Solutions)
  • सुरक्षा और उत्तरजीविता उपकरण (Protection and Survivability Equipment)
  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-सक्षम अनुप्रयोग (Artificial Intelligence (AI)-enabled Applications)
  • ड्रोन और काउंटर-ड्रोन प्रौद्योगिकियां (Drone and Counter-Drone Technologies)
  • रोबोटिक्स और स्वायत्त प्रणालियां (Robotics and Autonomous Systems)
  • उन्नत मारक क्षमता प्लेटफार्म (Advanced Firepower Platforms)
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.