Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»पलामू»वेल्डिंग दुकानदार की चा’कू गोदकर ह’त्या, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
पलामू

वेल्डिंग दुकानदार की चा’कू गोदकर ह’त्या, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरOctober 28, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Palamu : पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने वेल्डिंग दुकानदार जसीमुद्दीन अंसारी की बेरहमी से चाकू गोदकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को बीती देर रात अंजाम दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे-98 पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया, जिससे लंबे समय तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा।

कॉल कर बुलाया, फिर कर दी हत्या

जानकारी के अनुसार, मृतक जसीमुद्दीन अंसारी हरिहरगंज बाजार में अपनी वेल्डिंग की दुकान चलाते थे। सोमवार की रात करीब 10 बजे किसी व्यक्ति ने उन्हें फोन कर वेल्डिंग का काम करने के बहाने बुलाया। जसीमुद्दीन जैसे ही वहां पहुंचे, अपराधियों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बिहार के औरंगाबाद रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान मौत, भड़के ग्रामीण

औरंगाबाद में इलाज के दौरान जसीमुद्दीन की मौत हो गई। जैसे ही मौत की खबर हरिहरगंज पहुंची, ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों लोग एनएच-98 पर उतर आए और सड़क जाम कर अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। करीब दो घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने-बुझाने तथा अपराधियों को जल्द पकड़ने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया।

परिवार में मचा कोहराम

मृतक जसीमुद्दीन अंसारी अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। पत्नी, बच्चे और परिजन लगातार रो-रोकर बेहोश हो जा रहे हैं।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की पुष्टि करते हुए हरिहरगंज थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

पलामू में फर्जी आईएएस अधिकारी गिरफ्तार, 6 साल से कर रहा था ठगी

January 3, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे, जेवर कारोबारी से करने पहुंचे थे वसूली

December 26, 2025

जेवर व्यवसायी से मांगी एक करोड़ रंगदारी, गैंगस्टर प्रिंस खान ने भेजा वॉइस मैसेज

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.