बेंगलुरु,। इंडिया ‘ए’ पुरुष हॉकी टीम शनिवार सुबह यूरोप दौरे के लिए नीदरलैंड के आइंडहोवन रवाना हो गई। यह दौरा 8 जुलाई से 20 जुलाई 2025 तक चलेगा, जिसमें टीम कुल 8 मुकाबले खेलेगी। कप्तान संजय और उप-कप्तान मोइरांगथेम रबीचंद्र सिंह के नेतृत्व में भारत की यह टीम आयरलैंड, फ्रांस, नीदरलैंड, इंग्लैंड और बेल्जियम जैसी मजबूत टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। इस दौरे में इंडिया ‘ए’ की टीम आइंडहोवन (नीदरलैंड) में आयरलैंड, फ्रांस और नीदरलैंड के खिलाफ दो-दो मुकाबले खेलेगी। इसके अलावा टीम एक-एक मुकाबला एम्सटेलवीन (नीदरलैंड) में इंग्लैंड और एंटवर्प (बेल्जियम) में बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी। यह दौरा टीम…
Author: डेस्क एडिटर
धुबड़ी (असम)।गौरीपुर पुलिस द्वारा ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौरीपुर के साहेबगंज इलाके में बीती रात एक ड्रग्स तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि गौरिपुर थाना, बालाजान पुलिस चौकी और दावभांगी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उस समय युवक को पकड़ा गया, जब वह साहेबगंज के नैचरकुटी इलाके में ड्रग्स बेचने आया था। गिरफ्तार तस्कर की पहचान दावभांगी गांव के शफीकुल इस्लाम के रूप में हुई है। पुलिस तलाशी के दौरान उसके पास से कुल 20 ड्रग्स कंटेनर बरामद किए गए, जिनका…
डीसीपी अंकित चौहान ने बताया कि दिल्ली के दक्षिणपुरी इलाके में एक घर में 4 लोग बेहोश मिले, 3 की मौत हो गई, एक का इलाज चल रहा है. डीसीपी ने घटना के बारे में बताया, “हमें सुबह करीब 11.15 बजे एक कॉल आया, कॉल करने वाले ने बताया कि उसका भाई गेट नहीं खोल रहा है. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें चार लोग बेहोश मिले. घर केअ अंदर कुछ एसी यूनिट और गैस सिलेंडर पड़े मिले. उनकी उम्र 20-25 के बीच थी. उन्हें अस्पताल ले जाया गया. तीन को मृत घोषित कर दिया गया और एक का…
देवघर…देवघर में श्रावणी मेला शुरू होने से पहले पुष्पा मूवी स्टाइल में गांजा तस्करी कर लाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, श्रावण माह को देखते हुए झारखंड के देवघर बाबा नगरी में जुटने वाले शिव भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में गांजा की तस्करी करने की योजना बनायी गयी. लेकिन पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट थाना पुलिस ने यात्री बस से गांजा समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. पुष्पा’ की तर्ज पर बनायी योजना बताया गया कि यह गांजा तस्करी की योजना फिल्म…
देवघर : झारखंड के देवघर में लगने वाले प्रसिद्ध श्रावणी मेला में इस साल कोई वीआईपी, वीवीआईपी या आउट ऑफ टर्न दर्शन नहीं कर पायेगा. प्रशासन ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिये हैं. झारखंड सरकार ने कहा है कि श्रावणी मेला 2025 में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में वीआईपी और वीवीआईपी के अलावा आउट ऑफ टर्न पूजा के लिए प्रवेश पर पूर्णतः रोक रहेगी. देवघर के डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला में हर दिन लाखों श्रद्धालु देवघर पहुंचते हैं. उन्हें जलार्पण करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न…
गुमला जिले के डुमरी प्रखंड स्थित ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल टांगीनाथ धाम के पुजारी गणेश बैगा (26) की सड़क हादसे में मौत हो गयी. इस समाचार से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी है. दुर्घटना शुक्रवार को हुई. जिस ट्रक के नीचे दबकर पुजारी की मौत हुई, उस ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त कर लिया है.श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और बैगा समुदाय के लोगों ने गणेश बैगा के निधन पर शोक व्यक्त किया है. लोगों ने कहा है कि गणेश बैगा शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार डुमरी आया था. बाजार में खरीदारी करने के बाद ट्रैक्टर के पिछले हिस्से (पाटा) पर…
रायडीह (गुमला)-एक लाख तीस हजार रुपए जाली नोट के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. इनके पास से एक आर्टिका कार, 2500 रुपए असली नोट, एक काले रंग का बैग और दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं. तीनों तस्कर छत्तीसगढ़ के रहनेवाले हैं. गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर पुलिस ने इन्हें दबोच लिया. गुमला जिले के रायडीह थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चैनपुर एसडीपीओ ललित मीणा ने यह जानकारी दी.चैनपुर एसडीपीओ ललित मीणा ने बताया कि गुमला के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के जसपुर से एक आर्टिका कार में कुछ लोग जाली…
दिल्ली| झामुमो के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की तबीयत में सुधार हो रहा है. मालूम हो कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का दिल्ली में स्थित सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा है. यहां डॉक्टरों ने गुरुजी की हालत को लेकर संतोष जताया है. वह दिन-रात चिकित्सकों की निगरानी में हैं. इधर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी शुक्रवार को शिबू सोरेन को देखने के लिए अस्पताल पहुंचीं कई नेता पहुंचे अस्पताल सांसद महुआ माजी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गुरुजी का हालचाल जाना. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी भी दिल्ली पहुंचे हैं. स्वास्थ्य…
1000 जवान होंगे तैनात, ड्रोन और CCTV से निगरानी रांची| झारखंड में छह जुलाई को मुहर्रम पर्व मनाया जायेगा. इसे लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. जिला प्रशासन ने मुहर्रम पर सुरक्षा व्यवस्था में 1000 जवानों की तैनाती की है. रैपिड एक्शन फोर्स, रैपिड एक्शन पुलिस, इको टीम, टियर गैस पार्टी, रंगीन पानी का टैंकर, ब्रज वाहन और फायर ब्रिगेड को तैनात किया गया है. निगरानी के लिए ड्रोन और वीडियो कैमरे का भी इस्तेमाल होगा. उपद्रवियों पर कार्रवाई की जायेगी और सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव इधर, मुहर्रम को…
झारखंड | झारखंड हाईकोर्ट ने लेक्चरर नियुक्ति मामले में प्रार्थियों को बड़ा झटका दिया है. अदालत ने मामले में दायर 19 याचिकाओं पर फैसला सुनाया और सभी को खारिज कर दिया. सुनवाई के दौरान जेपीएससी ने भी अपना पक्ष रखा. मामले में जेपीएससी की अनुशंसित सूची को रद्द करने का आग्रह किया गया था. झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने साल 2008 में राज्य के विश्वविद्यालयों में 750 व्याख्याताओं (लेक्चरर) की नियुक्ति मामले में दायर 19 विभिन्न याचिकाओं पर फैसला सुनाया. अदालत ने सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए प्रार्थियों को राहत देने से इनकार कर दिया.…

