दिल्ली| झामुमो के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन की तबीयत में सुधार हो रहा है. मालूम हो कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का दिल्ली में स्थित सर गंगा राम अस्पताल में इलाज चल रहा है. यहां डॉक्टरों ने गुरुजी की हालत को लेकर संतोष जताया है. वह दिन-रात चिकित्सकों की निगरानी में हैं. इधर, राज्यसभा सांसद महुआ माजी शुक्रवार को शिबू सोरेन को देखने के लिए अस्पताल पहुंचीं
कई नेता पहुंचे अस्पताल
सांसद महुआ माजी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गुरुजी का हालचाल जाना. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी भी दिल्ली पहुंचे हैं. स्वास्थ्य मंत्री के साथ झारखंड के पूर्व प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी अस्पताल पहुंचे. राज्य से कई नेताओं का दिल्ली आना-जाना लगा हुआ है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


