Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»1.30 लाख जाली नोट के साथ छत्तीसगढ़ के तीन तस्कर अरेस्ट
झारखंड

1.30 लाख जाली नोट के साथ छत्तीसगढ़ के तीन तस्कर अरेस्ट

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 5, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रायडीह (गुमला)-एक लाख तीस हजार रुपए जाली नोट के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. इनके पास से एक आर्टिका कार, 2500 रुपए असली नोट, एक काले रंग का बैग और दो मोबाइल भी बरामद किए गए हैं. तीनों तस्कर छत्तीसगढ़ के रहनेवाले हैं. गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर पुलिस ने इन्हें दबोच लिया. गुमला जिले के रायडीह थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चैनपुर एसडीपीओ ललित मीणा ने यह जानकारी दी.चैनपुर एसडीपीओ ललित मीणा ने बताया कि गुमला के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के जसपुर से एक आर्टिका कार में कुछ लोग जाली नोट लेकर झारखंड की ओर जा रहे हैं. सूचना मिलते ही एक टीम का गठन किया गया. रायडीह थाना के सामने जांच अभियान चलाया जाने लगा. कुछ समय बीतने के बाद वह कार आती दिखी. पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किया गया. कार ड्राइवर ने पुलिस देखकर कार भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कार रुकवाकर उसकी तलाशी ली तो कार में रखे काले बैग से पांच सौ के 260 नोट बरामद हुए. सभी जाली नोट थे.

छत्तीसगढ़ के हैं तीनों तस्कर

जाली नोटों की बरामदगी के साथ तस्करों की तलाशी ली गयी. 2500 रुपए असली नोट और दो मोबाइल बरामद हुए. कुल तीन तस्करों सुधन राम यादव (पिता भोकता राम यादव, ग्राम झारमुंडा, थाना तुमला, जिला जसपुर), गोस्वामी चौहान (पिता-पिछारु राम, ग्राम गोरिया, थाना नारायणपुर, जिला-जसपुर)और दिलीप कुमार (पिता-हुटा राम, ग्राम गोरिया, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद इन तीनों को जेल भेज दिया गया.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.