Ranchi : झारखंड में नवप्रोन्नत डीएसपी स्तर के चार अधिकारियों को पोस्टिंग मिल गयी है। गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिकारियों की पदस्थापना से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार सभी चार अधिकारियों को विशेष शाखा में डीएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पदस्थापना पाने वाले अधिकारियों में अखिलेश प्रसाद मंडल शामिल हैं, जिनका गृह जिला रांची है। वहीं सरोज कुमार सिंह का गृह जिला समस्तीपुर, बिहार बताया गया है। इसके अलावा शैलेश प्रसाद पश्चिम सिंहभूम जिले से हैं और बिनोद उरांव का गृह जिला भी रांची है। यह आदेश झारखंड राज्यपाल के आदेश से जारी किया गया है, जिस पर सरकार के अवर सचिव अजीत कुमार सिंह के हस्ताक्षर हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


