Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»गिरिडीह»दोस्त दोस्त न रहा: महज 50 रुपए कर्ज़ नहीं लौटाने पर दोस्त को मारा चाकू, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत, पढ़े खबर
गिरिडीह

दोस्त दोस्त न रहा: महज 50 रुपए कर्ज़ नहीं लौटाने पर दोस्त को मारा चाकू, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत, पढ़े खबर

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरSeptember 2, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

गिरिडीह। मात्र 50 रुपये के लिए खून की नदियाँ बह जाएंगी, किसी ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। लेकिन गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मुण्डराडीह गाँव में ऐसा ही हुआ। दरअसल मृतक से उसके मित्र ने 200 रूपए कर्ज लिए थे और जिस दिन घटना घटी उस दिन उसे 150 वापस भी कर दिया गया था, लेकिन सिर्फ 50 रूपए बकाया के कारण यह घटना घट गई।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक, 31 अगस्त की शाम बकाया 50 रुपये माँगने को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि देखते-ही-देखते खून-खराबे में तब्दील हो गया। इसी दौरान मकसूद अंसारी (उम्र 40 वर्ष, पिता बसीर अंसारी) ने अपने साथी अनाउल अंसारी (पिता जमालुद्दीन अंसारी) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। घायल अनाउल को सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस वारदात के बाद पूरे गाँव में सनसनी फैल गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह एसपी ने तुरंत विशेष जांच दल का गठन किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में बनी टीम ने 1 सितंबर को अशगन्दों जंगल से आरोपी मकसूद अंसारी को धर दबोचा। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खूनी चाकू भी बरामद कर लिया। इस सनसनीखेज हत्या के बाद बेंगाबाद थाना में कांड संख्या-130/25 दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

गिरिडीह में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, टाटा मोटर्स मोटोजेन शोरूम सील

December 31, 2025

गिरिडीह पुलिस ने दो साइबर ठगों को दबोचा, गैस कनेक्शन के नाम पर करते थे ठगी

December 27, 2025

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचला, युवक की मौत

November 18, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.