Ranchi : सीनियर IPS अधिकारी तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को बतौर प्रभारी DGP पदभार ग्रहण कर लिया। कमान संभालते ही वह झारखंड की पहली महिला DGP भी बन गयीं। तदाशा मिश्रा 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। चार्ज लेने के बाद प्रभारी डीजीपी ने कहा कि झारखंड सरकार के विजन के तहत काम होंगे। वहीं, संगठित अपराध और नक्सलवाद के खात्मे पर फोकस होगा। क्या बोल गयीं तदाशा मिश्रा… देखेंमालूम हो कि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी। वे अगले आदेश तक अपने वर्तमान वेतनमान में ही इस पद पर कार्य…
Author: डेस्क एडिटर
Palamu : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के रेवारातू में हुई पुलिस और ग्रामीणों की झड़प मामले में FIR दर्ज की गई है। यह मामला दंडाधिकारी संजीत कुमार के आवेदन पर दर्ज हुआ है। FIR में तीन लोगों को नामजद, जबकि 50 अज्ञात पुरुष और 50 अज्ञात महिलाओं को आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, दंडाधिकारी और पुलिस की टीम बुधवार को पत्थर खदान (माइंस) को चालू करवाने रेवारातू पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों ने विरोध किया, जिससे झड़प हो गई। घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए, जिनमें से दो जवानों के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थिति नियंत्रण…
Dhanbad : धनबाद-बोकारो फोरलेन स्थित तेलमच्चो पुल के नीचे दामोदर नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। नदी में डूबे छह युवकों में से चार के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो की तलाश जारी है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को निकाला गया। बरामद शवों में से एक की पहचान भूली ए ब्लॉक निवासी विजय यादव (पुत्र स्वर्गीय उपेंद्र यादव) के रूप में हुई है। लापता युवकों में भीमकनाली के दो और भूली के चार युवक शामिल हैं। गुरुवार सुबह तक सभी शव नहीं मिलने से ग्रामीणों और परिजनों ने आक्रोश में धनबाद-बोकारो…
Ranchi : रांची के होटवार स्थित भगवान बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में दो कैदियों का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में शराब घोटाले के आरोपी विधु गुप्ता और जीएसटी घोटाले के आरोपी विक्की भालोटिया डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों आरोपी हॉल में हाफ पैंट और टी-शर्ट में ठुमके लगाते दिख रहे हैं, जबकि आसपास अन्य लोग उन्हें देख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल आईजी के निर्देश पर जेलर देवनाथ राम और जमादार विनोद कुमार को निलंबित कर दिया गया। उनकी जगह दिनेश वर्मा को…
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग जारी है। प्रदेश के 18 जिलों की 121 सीटों पर कुल तीन करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इस अवसर पर भोजपुरी सिनेमा के कई मशहूर कलाकारों ने भी मतदान किया और लोगों से अपने अधिकार का इस्तेमाल करने की अपील की। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र पहुंचे और वोट डाला। मतदान के बाद पवन सिंह ने कहा, “वोट देना हर नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। अगर हम नेता चुनने में भाग नहीं लेंगे तो बदलाव कैसे आएगा?…
Araria : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग के बीच PM मोदी ने गुरुवार को सीमांचल के अररिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने RJD और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि बिहार की जनता एक बार फिर से NDA सरकार बनाने के मूड में है। फिर एक बार सुशासन की सरकार : PM PM मोदी ने कहा, “बिहार के अलग-अलग हिस्सों से मतदान की शानदार तस्वीरें सामने आ रही हैं। माताएं-बहनें और नौजवान बड़ी संख्या में वोट देने के लिए बाहर निकल रहे हैं। पूरे बिहार में एक ही आवाज गूंज रही…
Lakhisarai : बिहार के डिप्टी सीएम और लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर गुरुवार को हंगामे का माहौल देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार, विजय सिन्हा की कार को घेर लिया गया और चप्पल फेंकते हुए “मुर्दाबाद” के नारे लगाए। ये लोग कौन थे इसकी जांच पुलिस कर रही हैं।घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और भीड़ को नियंत्रित किया। बताया जा रहा है कि जब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा क्षेत्र का दौरा कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने अचानक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना…
Patna : बिहार के डिप्टी CM विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि उनके काफिले पर हमला किया। इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार के डीजीपी को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अधिकारियों के अनुसार, चुनाव आयोग ने साफ किया कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं होगी और उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। तीन बजे तक 53.77% मतदान बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में तीन बजे तक 53.77 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत डाले। निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदान केंद्रों पर अभी भी लोगों की भीड़ लगी हुई है। कांग्रेस…
Chaibasa : चाईबासा के गुवा (बड़ाजामदा ओपी) थाना क्षेत्र में हुई डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस कांड में शामिल मास्टरमाइंड सहित पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरप्तार आरोपियों को नाम संजीव मिश्रा, राज कुमार बैश्रों, पिंटू कुमार बारीक, दीपक महतो और रामाशंकर गुप्ता बताये गये। इन लोगों के पास से बीस हजार रुपये कैश, दो कार, एक पिस्टल, सात मोबाइल फोन और एक चाइनीज सीढ़ी बरामद की गई है। इस बाता का खुलासा चाईबासा के एसडीपीओ अजय केरकट्टा ने किया है। एसडीपीओ अजय केरकट्टा ने मीडिया को बताया कि 14 अक्टूबर की रात करीब…
दिल्ली : ICC महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज यानी बुधवार को PM मोदी से मुलाकात करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मुलाकात दिल्ली में दोपहर 3 बजे होने की संभावना है। पीएम मोदी टीम की ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें बधाई देंगे और आने वाले मैचों के लिए उनका हौसला बढ़ाएंगे। दिल्ली पहुंची महिला टीम, हुआ भव्य स्वागत 2 नवंबर को नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद मंगलवार शाम टीम दिल्ली पहुंची, जहां उनका ताज…

