Ranchi : झारखंड विधानसभा सदस्य और महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति कल्पना सोरेन से मंगलवार को मलेशिया और श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल ने औपचारिक मुलाकात की। यह बैठक मुख्यमंत्री आवास में आयोजित हुई।
मुलाकात करने वालों में मलेशिया के सांसद और मलेशियन-इंडियन कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट एम. सरवनन, श्रीलंका के सांसद एस. श्रीथारन, तथा श्रीलंका के पूर्व राज्यपाल और वर्तमान में सीलोन वर्कर्स कांग्रेस के अध्यक्ष सेंथिल थोंडमन शामिल थे।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी मौजूद रहीं। बैठक के दौरान आपसी सहयोग और सामाजिक मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की गई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


