Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»स्टाफ नर्स का संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका मिला शव
झारखंड

स्टाफ नर्स का संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटका मिला शव

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 6, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अयोध्या।सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज में स्टॉफ नर्स पद पर कार्यरत 38 वर्षीय महिला सीमा श्रीवास्तव का शव संदिग्ध परिस्थिति में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिलने के बाद अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी पाकर कुमारगंज थानाध्यक्ष ओमप्रकाश एनडीए चौकी प्रभारी अभय प्रताप सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने अस्पताल कर्मी महिला का शव फंदे से नीचे उतरवाया और अस्पताल पहुंचाया जहां इमरजेंसी के डॉक्टर अमित राय ने महिला को मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला सीमा श्रीवास्तव अस्पताल में स्टाफ नर्स पद पर कार्यरत थी। रविवार की सुबह 9 बजे तक जब सीमा के सरकारी आवास संख्या द्वितीय / 26 का दरवाजा नहीं खुला तब आवासीय भवनाें में रह रहे अस्पताल कर्मी मौके पर पहुंचे और धक्का देकर सीमा के घर का दरवाजा खोला जहां देखा कि सीमा पंखे से दुपट्टे के सहारे संदिग्ध अवस्था में फांसी पर लटकी है और उनका एक पैर कुर्सी पर तथा दूसरा पैर तख्त पर रखा हुआ है। अस्पताल के डॉ. अरविंद कुमार मौर्य ने घटना की सूचना कुमारगंज पुलिस को दी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में महिला का शव फंदे से नीचे उतरवाया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला सीमा श्रीवास्तव का मायका शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र स्थित गयासपुर गांव में है। उसकी शादी कादीपुर तहसील क्षेत्र के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडे बाबा के गोटसरा गांव निवासी भूपेंद्र श्रीवास्तव के साथ हुई थी। जिनके एक 15 वर्षीय बेटी भी है। विगत डेढ़ वर्ष से पारिवारिक विवाद चल रहा था और सीमा अस्पताल के आवास में ही रहती थी। चर्चा है कि महिला सीमा का अस्पताल के सामने मेडिकल स्टोर चलाने वाले एक मेडिकल स्टोर संचालक से नाजायज संबंध हो गया था । जिसका महिला के आवास पर आना-जाना लगा रहता था। पुलिसिया जांच पड़ताल में मेडिकल स्टोर संचालक युवक का पर्स भी पुलिस के हाथ लगा है।

अस्पताल के सीएमएस डॉ रवि पांडे अस्पताल परिसर से गायब मिले, जिन्हें अस्पताल कर्मियों सहित मौके पर पहुंची पुलिस ने सूचना दी। घटना के घंटों बाद भी वह अस्पताल नहीं पहुंच सके थे। उनके बारे में अस्पताल कर्मियों ने बताया कि वह बीते शनिवार को गोरखपुर/ कुशीनगर स्थित अपने पैतृक गांव चले गए थे। इस प्रकार से अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारी सीएमएस का बिना विभागीय उच्चाधकारियों को पूर्व सूचना दिए अस्पताल से गायब हो जाना उनकी कार्यशैली पर स्वतः ही सवालिया निशान लगा रहा है। फिलहाल घटना के रहस्य का पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही उजागर हो सकेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.