पलामू। केदल जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो जवान शहीद होने की खबर सामने आ रही है। घटना देर रात की है। वही एक जवान घायल हो गया है। जिसका इलाज चल रहा है। शहीद जवान की पहचान पलामू जिलाबल के सुनील राम और संतन मेहता के रूप में कई गई है। वही घायल जवान रोहित कुमार इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
नक्सलियों के घायल और मारे जाने की सूचना है
पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र स्थित केदल जंगल में हुए इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल और मारे जाने की सूचना है। हालांकि किसी का शव अबतक बरामद नही हो सका है। सूत्रों के मुताबिक नक्सलियों के विरुद्ध विशेष ऑपरेशन अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि 10 लाख के इनामी शशिकांत गंझू दस्ते के साथ पलामू जिला के मनातू थाना के केदल जंगल में मौजूद हैं। साथ ही किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर नक्सलियों के विरुद्ध केदल जंगल मे अभियान चलाया गया. इसी दौरान पुलिस को देखते हैं नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई किया। वही पुलिस घटना स्थल और उसके आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी करके सर्च अभियान चला रही है।


