Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»पलामू»सर्पदंश से दो सगे भाइयों की मौत
पलामू

सर्पदंश से दो सगे भाइयों की मौत

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 11, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पलामू: पलामू जिले के चैनपुर थाना अंतर्गत नरसिंहपुर पथरा गांव के केवाल टोला में सर्पदंश से दो बच्चों की मौत हो गयी. जबकि बच्चों के पिता गंभीर रूप से घायल है. मृतकों की पहचान प्रेम चौधरी के 10 वर्षीय पुत्र देवा कुमार और 8 वर्षीय अर्जुन कुमार के रूप में हुई है. घटना कल गुरुवार की देर रात 12:30 बजे की बतायी जा रही है.

पहले दोनों बच्चों फिर पिता को सांप ने डंसा

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय प्रेम चौधरी अपने दोनों बेटों के साथ पलंग पर सोया था. देर रात करीब 12 बजे बड़े बेटे देवा चौधरी ने पिता को कुछ काटने की बात कही. लेकिन, पिता ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया. इसके बाद सांप ने छोटे बेटे को हाथ में और पिता के सीने में डंस लिया. प्रेम चौधरी ने शोर मचाया, जिसके बाद अन्य घर के लोग उठे और तीनों को लेकर अस्पताल पहुंचे. चिकित्सकों ने दोनों बच्चे को मृत घोषित कर दिया और गंभीर स्थिति देखते हुए प्रेम चौधरी को रेफर कर दिया.

डालटनगंज विधायक के रिश्तेदार हैं पीड़ित परिवार

गंभीर रूप से घायल प्रेम चौधरी को परिजनों ने सतबरवा के पास तुंबागड़ा नवजीवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पीड़ित परिवार डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया के रिश्तेदार हैं. चैनपुर के मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष भीष्म प्रसाद चौरसिया के दोनों नाती हैं व घायल प्रेम चौधरी दामाद है.

झाड़-फूंक कराने बच्चों को लेकर गढ़वा गये परिजन

घटना की सूचना मिलने के बाद से घर पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गयी है. कुछ लोगों ने बताया कि चिकित्सकों द्वारा दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया है, इसके बावजूद परिजन बच्चों को झाड़ फूंक कराने के लिए गढ़वा जिले के छपरा का गांव ले गये है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

पलामू में फर्जी आईएएस अधिकारी गिरफ्तार, 6 साल से कर रहा था ठगी

January 3, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे, जेवर कारोबारी से करने पहुंचे थे वसूली

December 26, 2025

जेवर व्यवसायी से मांगी एक करोड़ रंगदारी, गैंगस्टर प्रिंस खान ने भेजा वॉइस मैसेज

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.