रजरप्पा | प्रिंस वर्मा
कुंदरुकलां स्थित महथा बगीचा में चल रहे झारखंड प्रतिभा फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को भव्य समापन किया गया। फाइनल मुकाबला मुंडा ब्रदर्स बारलोंग बनाम पंड्या इलेवन कुंदरूकलां के बीच खेला गया। जिसमें बारलोंग की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए कुंदरूकलां की टीम को 4 – 3 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। बेहतर खेल के लिए विक्रम कुमार को मैन ऑफ द मैच व सुनील उरांव मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पेयजल स्वच्छता मंत्री योगेंद्र महतो व विशिष्ट अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी, दुलमी 20 सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, झामुमों नेता शंभु बेदिया द्वारा विजेता टीम को 41 हजार व उप विजेता टीम को 31 हजार उपहार स्वरूप दिया गया। साथ ही दोनों टीम को ट्राफी भी दिया गया। मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि टूर्नामेंट से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाडियों को उभरने का मौका मिलता है। खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर क्षेत्र व राज्य का नाम रौशन करें। सरकार खिलाडियों को प्रत्साहित करने के लिए बेहतर कार्य कर रही है। तत्पश्चात आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया। इससे पूर्व फाइनल मैच का उदघाटन अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। मौके पर रामगढ़ 20 सूत्री सदस्य हीरालाल महतो, आयोजन समिति के अध्यक्ष दिगंबर गुप्ता, संरक्षक निरंजन बेदिया, इनायत अंसारी, सुनील मेहता, झलकु बेदिया, शमीम अंसारी, सचिव रंजीत करमाली, कोषाध्यक्ष खेमन महतो, कुलदीप करमाली, बिनोद करमाली, शैलेंद्र महतो, कमलेश बेदिया, छोटेलाल कुमार, डॉ एस अनवर, सज्जाद अंसारी, कौशर अंसारी, त्रिभुवन महतो सहित कई मौजूद थे।


