सिल्ली। मूरी स्टेंशन पर आरपीएफ ने दो मानव तस्कर को पकड़ा है. आरोपी आधा दर्जन नाबालिग को नौकरी का झांसा देकर विजयवाड़ा ले जा रहा था. सभी नाबालिग लड़कियों का रेस्क्यू किया गया है. पकड़े गए तस्कर में रांची के डिमरा निवासी बिरेंद्र बेदिया और जीतेंद्र बेदिया का नाम शामिल है।
क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक आरपीएफ कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर रविवार को ऑपरेशन AAHT के के तहत मूरी रेलवे स्टेशन पर एक विशेष जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 1 पर दो संदिग्ध के साथ नाबालिग को देखा गया. पूछताछ में पकड़े गए संदिग्ध बिरेंद्र बेदिया और जीतेंद्र बेदिया ने स्वीकार किया कि वे इन लड़कियों को अवैध रूप से आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा ले जा रहे थ.
जहां उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया था. सभी लड़कियाँ 15 से 17 वर्ष की आयु की थीं. आरोपियों के पास से 7 आधार कार्ड, 4 यात्रा टिकट, 1 पैन कार्ड, 2 मोबाइल फोन एवं 22,300 नकद बरामद किए गए. बरामद मोबाइल में कई संदिग्ध नंबर और दस्तावेज मिले है. पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि यह कार्यवाही बिरेंद्र की बहन संगीता कुमारी के निर्देश पर की जा रही थी. दोनों आरोपियों और नाबालिग को मुरी जीआरपी को सौंप दिया गया है. इस संबंध में जीआरपी मूरी में मामला दर्ज किया गया है.


