Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#ब्रेकिंग न्यूज़»रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: गोला में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 11 मोटरसाइकिल और एक कार के साथ तीन शातिर गिरफ्तार, क्या बोल गए एसपी, पढ़े खबर
#ब्रेकिंग न्यूज़

रामगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता: गोला में मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के 11 मोटरसाइकिल और एक कार के साथ तीन शातिर गिरफ्तार, क्या बोल गए एसपी, पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरSeptember 21, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

रामगढ़। गोला और रजरप्पा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया क्या है। पुलिस ने मामले में चोरी के 11 मोटरसाइकिल और एक कार बरामद की है। साथ ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

एसपी अजय कुमार ने दी जानकारी

पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी अजय कुमार ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में वृद्धि होने के बाद एक एसआइटी का गठन किया गया। जिसका नेतृत्व रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद कर रहे थे। उनकी अगुवाई में टीम ने कार्रवाई शुरू की तो मामले की परत दर परत खुलने लगी।

वाहन जाँच में पकड़ाया शातिर

एसपी ने बताया कि इसी क्रम में टीम को सूचना मिली कि एक अपाची मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति गोला डीवीसी चौक की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने वाहन जांच लगा दिया। इसी दौरान उक्त बाइक पर तीन व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया तो वह भागने लगे।

पुलिस ने खदेड़कर पकड़ा

जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। पूछताछ में तीनों व्यक्तियों ने अपना नाम क्रमशः मुकेश महतो, प्रेम करमाली, मोहम्मद अहसान अंसारी बताया। तीनों व्यक्तियों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 26 अगस्त की रात्रि गोला के सूत्री के पास से अपाची मोटरसाइकिल को चोरी किए थे। जिस पर लगा नंबर फर्जी है।

विभिन थाना क्षेत्र में किया था मोटरसाइकिल चोरी

पूछताछ में उन लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गोला रजरप्पा, रामगढ़, बरलांगा थाना क्षेत्र से मोटरसाइकिल की चोरी की है। जिसे हमलोगों ने बेचने के लिए छुपा कर रखे हैं। तीनों व्यक्तियों के निशानदेही जंगल में छुपा कर रखा गया। जिसके बाद पुलिस ने कुल 11 मोटरसाइकिल को जप्त किया।

गिरोह का भंडाफोड़ होने से रुकेगा मोटरसाइकिल चोरी

एसपी ने बताया कि इस खुलासे के बाद मोटरसाइकिल चोरों का कमर टूट गया है। अब क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं में कमी आएगी। उन्होंने टीम में शामिल पदाधिकारी और कर्मियों को अच्छे कार्यों के लिए बधाई दिया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों का अपराधिक इतिहास काफी लंबा है। यह लोग लंबे समय से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का अंजाम दे रहे थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

भारत पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है, दुश्मन के लिए हमेशा तैयार हैं नौसेना : नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

January 23, 2026

अवैध खनन पर आवाज उठाना पड़ा भारी, थाने में शिकायत, जेएलकेएम नेता रवि महतो को जान का खतरा, पढ़े पूरी खबर

January 15, 2026

राउरकेला में 9 सीटर विमान क्रैश, नौ लोग थे सवार

January 10, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.