रामगढ़: रामगढ़ जिले के विकासनगर का एक नाला बच्चे के लिए मौत का कुआं बन गया. विकासनगर के गली नंबर 1 के एक नाले में डूबने से एक 5 वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक की पहचान उमेश गोप के 5 वर्षीय बेटे श्रेयांशु के रूप में हुई है. श्रेयांशु केरला सिस्टरर्स स्कूल में यूकेजी का छात्र था. घटना कल गुरुवार की दोपहर करीब 12:30 बजे की है.
स्कूल से आकर खेलने गया था श्रेयांशु
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल गुरुवार की दोपहर करीब 12 बजे श्रेयांशु केरला सिस्टरर्स स्कूल से घर पहुंचा था. स्कूल का बैग रख कर वह पड़ोस के दोस्त सत्यम के साथ बाहर खेलने चला गया. खेलते हुए बच्चे नाला में पानी बहाव देखने गये. दोनों बच्चे रास्ते में बह रहे घुटने तक पानी में चल कर सड़क से सटे नाला के किनारे पहुंच गये. वहां पहुंचते ही श्रेयांशु का पैर फिसला और वह नाले में गिर गया


