कुजू। कुजू ओपी क्षेत्र के पैंकी मोड़ के निकट शनिवार की अहले सुबह ब्रेक डाउन एक ट्रक में पीछे से ट्रक ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे वाहन का चालक केबिन में ही फंस गया। जिसे भारी मशक़्क़त के बाद निकाला गया। साथ जी स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब चार बजे पैंकी मोड़ के निकट एक बारह चक्का ट्रक ब्रेक डाउन खड़ी थी। इसी बीच हजारीबाग की ओर से रांची जा रही ट्रक ने खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके कारण टक्कर मारने वाली ट्रक का चालक केबिन में ही फंस गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कुजू पुलिस मौके पर पहुंची और गश्ती दल में शामिल सअनि रवि शर्मा ने अन्य लोगों के सहयोग से चालक को करीब एक घंटे बाद भारी मशक्कत के बाद निकाला। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


