जनियामारा का घटना, घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
प्रिंस वर्मा, रजरप्पा
रजरप्पा थाना क्षेत्र के जनियामारा ( भुचुंगडीह ) के समीप अहले सुबह हाथी के कुचलने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। घटना काफी दर्दनाक हैं। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग एवं मृतक के परिजनों का वहां भीड़ उमड़ गयी। मिली जानकारी के अनुसार गोला प्रखंड के मुरपा गांव निवासी मुस्ताक अंसारी लगभग 52 वर्ष प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार अहले सुबह लोडिंग कार्य के लिए रजरप्पा वाशरी आ रहा था। इसी क्रम में जनियामारा जंगल मे जंगली हाथियों के चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बता दें कि पूर्व में भी इस तरह की घटना घट चुकी हैं। पर वन विभाग जंगली हाथियों को भगाने के लिए ठोस कदम नही उठाती।
मृतक को उचित मुआवजा दिया जाय
भुचुंगडीह के समाजसेवी राजू महतो एवं झारखंड आंदोलनकारी चंद्रशेखर पटवा ने वन विभाग से मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की हैं। कहा कि वन विभाग की लापरवाही के कारण ऐसी घटना घटते रहती हैं। यह घटना काफी दर्दनाक हैं।


