गुमला। गुमला में 45 लाख का बियर पुलिस ने बरामद किया है. रुई लोड ट्रक में बरामद बियर बिहार भेजा जा रहा था. वही पुलिस आरोपी चालक और उसके सहयोगी को पकड़ा गया है। इनमे राजस्थान के वाढ़मेर जिले के चौहटन थाना क्षेत्र के धीरासर नेत्रद निवासी ट्रक चालक अकबर खान और बाड़मेर जिले के धनउ थाना क्षेत्र के आलमसर दिनगढ़ निवासी सहयोगी सरीफ खान का नाम शामिल है।
गुप्त सूचना पर एसपी ने की बड़ी कार्यवाई
शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए गुमला एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक ट्रक में काफी मात्रा में शराब लोड है जो गुमला बाईपास से रांची जाने वाली है। सूचना पर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. छापेमारी टीम पुग्गु वाईपास पहुँचकर वाहन चेकिंग के दौरान ट्रक (UP25CT2916) गुमला बाईपास रोड से रांची की ओर आते दिखाई दिया. रुकने का इशारा करने पर चालक तेज गति से रांची की ओर भागने लगा. जिसे पुलिस गाड़ी से पीछा कर रोका गया. ट्रक के चालक एवं सहयोगी ने पुछताछ करने पर बताया कि ट्रक में रूई लोड है. शक होने पर दोनों से कड़ाई से पुछताछ करने पर बताया कि ट्रक में रूई के नीचे टीयूबर्ग और किंगफिशर कम्पनी का 1020 पेटी बीयर लोड है. जिसे छुपाकर बिहार ले जाया जा रहा है. ट्रक तलाशी लेने पर टीयूबर्ग और किंगफिशर का केन बीयर का पेटी मिला. सभी केन बीयर के बोतल पर फॉर सेल इन पंजाब ओनली लिखा था।


