Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»बोकारो»पथ निर्माण कंपनी के अधिकारी व कर्मियों पर जानलेवा हमला, तीन घायल
बोकारो

पथ निर्माण कंपनी के अधिकारी व कर्मियों पर जानलेवा हमला, तीन घायल

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरSeptember 12, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

बोकारो…कसमार के खुदीबेड़ा में सड़क बना रही है मेसर्स गंगा कंस्ट्रक्शन, भुक्तभोगी नरेंद्र पांडेय ने कसमार थाना में की लिखित शिकायत.कसमार, बरलंगा से कसमार वाया नेमरा पथ निर्माण कार्य के दौरान शुक्रवार को कंपनी के अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय व उनके सहयोगियों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में पलामू के महुगांवा निवासी कार्य एजेंसी के अधिकारी नरेंद्र कुमार पांडेय (पिता स्व वासुदेव पांडेय) ने कसमार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. शिकायत में उन्होंने कहा है कि वे मेसर्स गंगा कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा उक्त परियोजना के अंतर्गत कसमार क्षेत्र के खुदीबेड़ा गांव में पथ निर्माण कार्य करा रहे थे. गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 10 बजे जब वे मौके पर मौजूद थे, तभी निर्माण कार्य को रोकने की नीयत से खुदीबेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर हमला कर दिया और पथराव किया. श्री पांडेय ने आरोप लगाया है कि हमले से कंपनी के पोकलेन असिस्टेंट कपिल महतो एवं सर्वेयर असिस्टेंट मनसा किस्कू घायल हो गये. श्री पांडेय ने बताया है कि इसी क्रम में उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया. बचने के क्रम में कार संख्या जेएच-09डीएस-3935 में छुपने का प्रयास किया. उसके बाद भी पथराव जारी रहा. जिससे कार के सामने का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. बताया है कि आरोपितों ने निर्माण कार्य बाधित कर दिया है. बताया है कि हमले में वकील महतो का हाथ टूट गया है. उसका उपचार सामुदायिक अस्पताल, कसमार में चल रहा है. शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी और उसके सहयोगी लंबे समय से निर्माण कार्य में बाधा डालते रहे हैं. उन्होंने कहा कि कंपनी के उपकरणों और कर्मचारियों को निशाना बनाकर लगातार हमला किया जा रहा है और रंगदारी की मांग की जाती है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

संगठित अपराध पर शिकंजा, अवैध संपत्ति जब्ती को लेकर IG ने बनाई रणनीति

January 29, 2026

नव वर्ष को लेकर अलर्ट मोड में रहे सभी अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्र : डीसी

December 30, 2025

सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे बोकारो, एयरपोर्ट पर मिला गार्ड ऑफ ऑनर

December 29, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.