Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»गुमला»बड़ी चूक: एक मिनट की देरी, और भाग निकला जेजेएमपी सुप्रीमो रविंद्र यादव, उग्रवादियों का मिनी कैंप ध्वस्त
गुमला

बड़ी चूक: एक मिनट की देरी, और भाग निकला जेजेएमपी सुप्रीमो रविंद्र यादव, उग्रवादियों का मिनी कैंप ध्वस्त

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 28, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

गुमला: गुमला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिलते-मिलते रह गयी. केवल कुछ मिनट देर होने के कारण जेजेएमपी का सुप्रीमो रविंद्र यादव अपने 9-10 साथियों के साथ भाग निकला. जेजेएमपी के हथियारबंद उग्रवादी घाघरा थाना के चूल्हापानी व सलामी गांव के समीप घने जंगल में कैंप बनाकर आराम कर रहे थे. इसी बीच गुमला पुलिस व झारखंड जगुवार के जवान वहां पहुंच गयी, लेकिन दूर से ही पुलिस को आता देख रविंद्र यादव अपने दस्ते के साथ मौके से भाग निकला.

पुलिस ने ध्वस्त किया मिनी कैंप

जल्दबाजी में भागने के क्रम में उग्रवादी कैंप में ही खाने-पीने व कई दैनिक उपयोग की जरूरत के सामानों को छोड़ गये. पुलिस जब पहुंची, तो कैंप से सभी उग्रवादी भाग चुके थे. उग्रवादियों के कैंप से पुलिस ने खाने-पीने के सामान के अलावा हेलमेट, बैग, पिठू, छाता, खाना बनाने के बर्तन, जंगली रास्ते में चलने वाला चप्पल सहित कई अन्य सामान बरामद किया है. उग्रवादियों ने बारिश से बचने के लिए प्लास्टिक का छोटा घर यहां बनाया था. पुलिस ने इस मिनी कैंप को ध्वस्त कर दिया.

कैंप तक पहुंचने में हुई एक मिनट की देरी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चूल्हापानी व सलामी जंगल के बीच में जेजेएमपी के सुप्रीमो रविंद्र अपने दस्ते के साथ है. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार जेजेएमपी के उग्रवादी कहीं आने जाने के लिए चूल्हापानी व सलामी गांव के समीप स्थित घने जंगल के बीच मिनी कैंप बनाकर आराम करते हैं. इस कैंप में एक-दो दिन रुकने के बाद उग्रवादी दूसरे ठिकाने की ओर बढ़ जाते हैं. घने जंगल में पुलिस पूरी रणनीति के साथ आगे बढ़ी, लेकिन मात्र एक मिनट देर होने के कारण रविंद्र यादव वहां से भागने में सफल रहा. बताया जा रहा है कि रविंद्र यादव अपने 9-10 साथियों के साथ जंगलों में भ्रमणशील है. कभी वह लोहरदगा तो कभी वह गुमला के इलाके में घुसता है.

तीन उग्रवादियों के मारे जाने से जेजेएमपी की कमर टूटी

घाघरा के सेहल लावादाग में शनिवार को हुए मुठभेड़ में जेजेएमपी के सबजोनल कमांडर दिलीप लोहरा सहित तीन उग्रवादियों के मारे जाने से जेजेएमपी की कमर टूट गयी है. हालांकि, अब गुमला पुलिस ने जेजेएमपी के सुप्रीमो रविंद्र यादव को टारगेट किया है. गुमला एसपी ने कहा है कि रविंद्र यादव के लिए यह सही समय है. वह अपने दस्ते के साथ सरेंडर कर दें.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

गुमला में दिखा 22 जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

January 29, 2026

चैनपुर थाना प्रभारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

January 21, 2026

शिक्षा विकास की पूंजी, इसके बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राष्ट्रपति

December 30, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.