अध्यक्ष सोनू सिंह और सचिव बने प्रेम रजक
पंचायत स्तर पर पार्टी को मजबूत करना उद्देश्य:नवीन
बोकारो। आजसू पार्टी की एक बैठक बाघमारा के माटीगढ़ा पंचायत में हुई। बैठक के मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी नवीन महतो थे। उनके उपस्थित में प्रखंड संयोजक अमरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में पंचायत समिति का गठन किया गया। जिसमें पंचायत अध्यक्ष सोनू सिंह, सचिव प्रेम रजक सहित 21 कार्यकारिणी सदस्य का चयन किया गया। मौके पर विधानसभा प्रभारी नवीन महतो ने कहा कि पार्टी को पंचायत स्तर पर मजबूत करना है। इसी उद्देश्य से समिति का गठन किया जा रहा है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


