उधमपुर: जम्मू संभाग के उधमपुर के बसंतगढ़ इलाके में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो रही है. दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी है. एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध गतिविधि के बारे में विशेष इनपुट मिलने के बाद कड़ी घेराबंदी की गई थी. अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान सुरक्षाबलों पर गोलीबारी हुई, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी गोलीबारी की है. दोनों ओर से फिलहाल भारी गोलीबारी जारी है. उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है तथा और अतिरिक्त बल भेजा गया है.
Author: admin
देहरादून: रुद्रप्रयाग के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया. इस हादसे दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि आठ घायलों को रेस्क्यू के उपरान्त जिला चिकित्सालय भिजवाया गया है. दुर्घटना में 10 यात्री लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए रेस्क्यू कार्य जारी है. प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है. जिला आपदा प्रबंध अधिकारी नंदन रजवार ने बताया कि टेंपो ट्रैवलर बद्रीनाथ की ओर जा रहा था, जो घोलतीर क्षेत्र में अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी…
पूर्वी चंपारण: जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के नया चौक स्थित शिव मंदिर में 60 वर्षीय पुजारी की चाकूओ से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. गुरूवार की सुबह खून से लथपथ पुजारी का शव मंदिर परिसर में मिला है. मिली जानकारी के अनुसार पुजारी हरि गिरि बीते 15 वर्षों से मंदिर परिसर में रहकर पूजा-पाठ कर रहे थे. मंदिर परिसर से शव मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.ग्रामीणो ने बताया कि सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो उन्होंने पुजारी का शव खून से लथपथ हालत में मंदिर परिसर में देखने के बाद इसकी सूचना पिपरा थाना…
समस्तीपुर: डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली के द्वारा आम उत्पादकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन आम उत्पादन की उन्नत पद्धति विषय पर आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ आरके तिवारी तथा सहायक निदेशक उद्यान प्रशांत कुमार के द्वारा किया गया. डॉ तिवारी ने मौके पर कहा कि समस्तीपुर में आम उत्पादन परम्परागत रूप से बहुत पहले से ही किया जाता रहा है. किसानों को आधुनिक तरीके से बाग प्रबंधन करते हुए अधिक आय प्राप्त किया जा सकता है. सहायक…
चाईबासा: मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को चाईबासा में एक विशेष मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. यह दौड़ जिला समाहरणालय से आरंभ होकर तांबो तक सम्पन्न हुई, जिसमें युवाओं, विद्यार्थियों और खेल प्रेमियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही. कार्यक्रम की शुरुआत अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संदीप अनुराग टोपनो, एनडीसी देवेंद्र कुमार, जिला खेल पदाधिकारी रूपा रानी तिर्की, जिला अधीक्षक तथा बीडीओ सहित अन्य अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर की गई. मैराथन में प्रतिभागियों ने हाथों में “नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो”, “स्वस्थ युवा, समृद्ध राष्ट्र”, जैसे प्रेरणादायक स्लोगन वाली तख्तियां…
रांची: झारखंड में अब तक सामान्य से अधिक मानसून की बारिश दर्ज की गई है. राज्य में अब तक सामान्य से औसत 92 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है. यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी है. मौसम विभग के आंकड़ों के अनुसार एक जून से 25 जून तक झारखंड में 139.9 मिमी के मुकाबले 268.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है. राज्य में सबसे अधिक बारिश राजधानी रांची में दर्ज की गई है. यहां सामान्य से 231 मिनी बारिश रिकार्ड की गई है, जबकि सबसे कम बारिश राज्य में देवघर जिले में हुई है. यहां पर सामान्य…

