Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»झारखंड में सामान्य से 92 प्रतिशत अधिक बारिश, सबसे अधिक रांची में
#Trending

झारखंड में सामान्य से 92 प्रतिशत अधिक बारिश, सबसे अधिक रांची में

adminBy adminJune 26, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: झारखंड में अब तक सामान्य से अधिक मानसून की बारिश दर्ज की गई है. राज्य में अब तक सामान्य से औसत 92 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है. यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी है. मौसम विभग के आंकड़ों के अनुसार एक जून से 25 जून तक झारखंड में 139.9 मिमी के मुकाबले 268.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है.

राज्य में सबसे अधिक बारिश राजधानी रांची में दर्ज की गई है. यहां सामान्य से 231 मिनी बारिश रिकार्ड की गई है, जबकि सबसे कम बारिश राज्य में देवघर जिले में हुई है. यहां पर सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है.

रांची में 146.4 के मुकाबले 484.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

वहीं देवघर में 136.8 मिमी की तुलना में 117.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है.

झारखंड के जिन जिलों में अब तक अच्छी बारिश दर्ज की गई है उनमें

लातेहार में 130 के मुकाबले 422.6 मिमी, लोहरदगा में 146.2 की तुलना में 388.2, रामगढ़ में 147.2 के मुकाबले 357.4, सरायकेला-खरसावां में 157.9 की तुलना में 400 मिमी, खूंटी में 150.9 मिमी की तुलना में 287.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

इधर, राजधानी रांची सहित आसपास के इलाकों में गुरुवार को भी सुबह से रुक- रुक कर बारिश होती रही. मौसम विभाग के अनुसार राज्य भर में 29 जून तक बारिश होने की संभावना है. कहीं- कहीं भारी बारिश होने और 30-40 किमी प्रति घण्टे की रफ्तार से तेज हवा चलने तथा आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है. इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.8, जमशेदपुर में 33.7, डाल्टेनगंज में 33.3, बोकारो में 33.5 और चाईबासा में तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

पत्रकारों पर हमले के विरोध में रामगढ़ में उग्र प्रदर्शन, मंत्री के खिलाफ फूटा आक्रोश, पत्रकार संस्कार और मर्यादा में बंधे होते हैं, संयम की परीक्षा ने ले मंत्री इरफान:बीरू कुमार

May 1, 2026

खनन विभाग में विधायक का भरोसेमंद चेहरा, भोला महतो बने प्रतिनिधि, मांडू की राजनीति में हलचल, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026

महायज्ञ में शामिल होने मांडू पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सरकार पर किया तीखा हमला, रामगढ़ और राज्य में कोयला तस्करी बेलगाम:आदित्य साहू, और क्या बोले आदित्य साहू, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.