Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»पिपरा में शिव मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या,दो संदिग्ध हिरासत में
#Trending

पिपरा में शिव मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या,दो संदिग्ध हिरासत में

adminBy adminJune 26, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पूर्वी चंपारण: जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के नया चौक स्थित शिव मंदिर में 60 वर्षीय पुजारी की चाकूओ से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. गुरूवार की सुबह खून से लथपथ पुजारी का शव मंदिर परिसर में मिला है.

मिली जानकारी के अनुसार पुजारी हरि गिरि बीते 15 वर्षों से मंदिर परिसर में रहकर पूजा-पाठ कर रहे थे. मंदिर परिसर से शव मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है.ग्रामीणो ने बताया कि सुबह जब श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो उन्होंने पुजारी का शव खून से लथपथ हालत में मंदिर परिसर में देखने के बाद इसकी सूचना पिपरा थाना को दी.

इस गंभीर घटना को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर डीएसपी समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य संग्रह किया है,साथ ही घटना की छानबीन करते हुए दो संदिग्धो को हिरासत में लिया है.जिसमे पिपरा थाना क्षेत्र के बेदीबन, मधुबन वाही टोला के निवासी राहुल सिंह व अनिल सिंह शामिल है. जिनसे आवश्यक पूछताछ की जा रही है.

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में जमीनी विवाद में घटना कारित होना लग रहा है.हालांकि पुलिस कुछ अन्य एंगल से भी घटना की जांच कर रही है.पुलिस पुजारी हरि गिरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.फिलहाल घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणो में क्षोभ व आक्रोश व्याप्त है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

पत्रकारों पर हमले के विरोध में रामगढ़ में उग्र प्रदर्शन, मंत्री के खिलाफ फूटा आक्रोश, पत्रकार संस्कार और मर्यादा में बंधे होते हैं, संयम की परीक्षा ने ले मंत्री इरफान:बीरू कुमार

May 1, 2026

खनन विभाग में विधायक का भरोसेमंद चेहरा, भोला महतो बने प्रतिनिधि, मांडू की राजनीति में हलचल, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026

महायज्ञ में शामिल होने मांडू पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सरकार पर किया तीखा हमला, रामगढ़ और राज्य में कोयला तस्करी बेलगाम:आदित्य साहू, और क्या बोले आदित्य साहू, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.