पलामू । आजसू पार्टी ने पलामू प्रमंडल में संगठन विस्तार के लिए जिला प्रभारी और जिला कार्यकारी अध्यक्ष के नाम की घोषणा की है। इसे लेकर पूर्व मंत्री और पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने अधिसूचना जारी की है। घोषणा के अनुसार, पलामू जिला प्रभारी सतीश प्रसाद और जीतेन्द्र को बनाया गया है। गढ़वा जिला प्रभारी बबलू गुप्ता और विवेक शुक्ल को नियुक्त किया गया है। लातेहार जिला प्रभारी के रूप में विजय मेहता और इम्तियाज अहमद नजमी को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पलामू जिला कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में तुलसी शुक्ला और संतन मेहता को नियुक्त किया गया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


