नौडीहा बाजार। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर पंचायत अंतर्गत रसिक टांड़ गांव में शराबी पति ने अपनी पत्नी को टांगी काटकर किया हत्या। घटना बुधवार शाम चार बजे की बाताई जा रही है। बसंत भुईयां ने अपने 28 वर्षिय पत्नी लालती देवी की हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया।
घरेलू विवाद में पती ने पत्नी की हत्या कर दी।
घटना के संबंध में बताया गया कि पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद हुआ और पती ने शराब के नशे में पत्नी को टांगी से गला काटकर हत्या कर दी। मृतका के बच्चों ने रोते-बिलखते इसकी जानकारी आसपास के ग्रामीणों को दी। ग्रामीणो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के सूचना मिलती ही पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच भेज दिया और फरार पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतका अपने पिछे दो लड़का और दो लड़की छोड़ गई।
नौडीहा बाजार थाना प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने गुरुवार तीन बजे बताया आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


