रामगढ़। रांची रोड स्थित सेल रिफ्रैक्टरीज यूनिट के कार्यालय में तोड़फोड़ और प्रदर्शन के खिलाफ प्लांट प्रबंधन ने थाने में आवेदन दिया है। मंगलवार को एचआर डिपार्टमेंट के वरिष्ठ प्रबंधक यश श्रीवास्तव ने पुलिस को आवेदन देकर कहा है कि सुरक्षा पर्यवेक्षक उपेंद्र कुमार के द्वारा उन्हें सूचना दी गई थी कि बलदेव बेदिया की लाश कर्मचारियों की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली है। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसकी लाश फैक्ट्री के मुख्य दरवाजे पर रखकर जाम किया गया। बाद में कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान मृतक के आश्रित को नौकरी देने की मांग की गई। इस मामले में तत्काल सेल प्रबंधन ने एक कमेटी बनाकर जांच शुरू की गई। फिर भी, प्रदर्शनकारियों ने शव के साथ अपना विरोध जारी रखा। इस मुद्दे पर राजनीति भी हुई लेकिन एसआरयू प्रबंधन ने दोहराया कि मामले के तथ्यों और परिस्थितियों पर गौर किए बिना यह संभव नहीं है। स्थानीय नेता के जाने के बाद, एक हिंसक भीड़ ने गेट बंद कर दिया और एसआरयू प्रशासनिक भवन में जबरन घुसकर कार्यालय में तोड़फोड़ की। लगभग 100-150 लोग उस कमरे का दरवाज़ा तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। जिसमें एसआरयू के वरिष्ठ अधिकारी हिंसक भीड़ द्वारा शारीरिक नुकसान से बचने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को खतरा भी महसूस हुआ। प्रबंधन ने पुलिस से सेल और आईएफआईसीओ की ओर से एसआरयू परिसर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने की मांग की है ताकि वहां कर्मचारियों की सुरक्षा हो सके।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


