पतरातू पुलिस ने पांडेय गिरोहों के सक्रिय सदस्य को किया गिरफ्तार एसडीपीओ गौरव गोस्वामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी
अभियुक्त सुनील धोबी पर पतरातू पुलिस सर्किल क्षेत्र में 10 से अधिक मामले दर्ज
पतरातू। पतरातू पुलिस ने पांडे गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसकी जानकारी पतरातू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी ने अनुमंडल पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया है। पतरातू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि भुरकुंडा थाना कांड संख्या 70/ 22 दिनांक 20-4-2022 धारा 385, 387, 435 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट तथा पलामू के चैनपुर थाना कांड संख्या 03/25 दिनांक 6.1.2025 धारा 190,191(1), 191 (3), 322 ए, 109, 103 (1), 61(2), 112(2), बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के अभियुक्त सुनील धोबी पिता कैलाश रजक, जयनगर थाना पतरातु वर्तमान में पतरातू और भुरकुंडा में किसी अपराध को अंजाम देने के फिराक में है। उक्त सूचना के आधार पर जिला के पुलिस अधीक्षक ने पतरातू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। उक्त छापामारी दल ने एसडीपीओ पतरातू के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई करते हुए 16 सितंबर को सुनील दुबे को पतरातू थाना के जयनगर ग्राम से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। एसडीपीओ ने बताया की पुलिस द्वारा सुनील धोबी को पकड़ने के क्रम में 8 फीट का दीवार फांद दिया। परंतु पुलिस ने धर दबोचा। एसडीपीओ ने बताया की सुनील धोबी पर पतरातू पुलिस सर्किल क्षेत्र में 10 से अधिक मामले दर्ज है । इसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के छापामारी दल में पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, भुरकुंडा ओपी प्रभारी निर्भय कुमार एसआई कुणाल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।


