रजरप्पा। गोला थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में अभिषेक कुमार ने गुरुवार को योगदान दिया । थाना प्रभारी बनते ही उन्होंने कहा कि गोला थाना क्षेत्र में अपराधी गतिविधि, क्राइम रोकने एवं शांति व्यवस्था कायम रखना पहली प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा ताकि थाना आने वाले ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या ना हो । उन्होंने गोला के लोगों से क्राइम कंट्रोल में एवं शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील की है । थाना प्रभारी बनते ही कई लोगों ने थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को बधाई दिया है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


