कुजू। कुजू से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सड़क हादसे में पंचायत समिति सदस्य की मृत्यु होने की सूचना है। घटना के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया है। दूसरी ओर दुर्घटना की सूचना पर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
क्या है मामला
जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम करीब 8:30 बजे मांडू विधायक तिवारी महतो के आवसीय कार्यालय मुरपा के समीप पुंडी पंचायत समिति सदस्य सुरेंद्र महतो को एक कार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।जिससे वह अचेत होकर सड़क पर ही गिर गए। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें उठाकर अस्पताल ले गए। लेकिन उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इधर दुर्घटना के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने उनका मोटरसाइकिल और क्रेटा कार को जप्त कर लिया है। साथ ही शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना कैसे हुई इसकी जांच पड़ताल पुलिस कर रही है।


