सफाई कर्मी के बावजूद भी नहीं होती है सफाई, बिमारी का खतरा,अधिकारी मौन
सफाई कर्मी को बोलकर शौचालयों की जल्द कराई जाएगी सफाई:बीडीओ
गोला(रामगढ़)।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक प्रखंड के प्रखंड सह अंचल कार्यालय गोला में साफ-सफाई की भारी अनदेखी सामने आई है। कार्यालय परिसर के ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल पर बने शौचालयों में नियमित रूप से साफ सफाई नहीं हो रही है। जिससे वहां कचरा जमा हो गया है। बदबू के कारण कर्मचारियों को काम करने में परेशानी हो रही है। लेकिन साफ-सफाई की कौन जिम्मा उठाएं, जैसे तैसे काम चल रहा है। शौचालय उपयोग से बिमारी का खतरा। प्रत्येक दिन अपने कामों को लेकर कार्यालय आने वाले आम लोग भी इस अव्यवस्था से काफी परेशान हैं।
प्रत्येक दिन सैकड़ों महिला पुरुष आते हैं प्रखंड मुख्यालय
प्रखंड सह अंचल कार्यालय गोला प्रत्येक दिन प्रखंड क्षेत्र के सैकड़ों महिला पुरुष अपने कामों को लेकर आते हैं।कई महीनों से शौचालयों की साफ-सफाई नही हुई है।शौचालय में जहां तहां गंदगी पसरा हुआ है। ग्राउंड फ्लोर के शौचालय की स्थिति बद से बद्तर है। शौचालय के फर्श में जहां तहां शौच करके छोड़ दिया गया है। चारों तरफ़ बोतल बिखरा हुआ है।दिवारो में मकड़ी का जाल पसरा हुआ है।ग्रांड फ्लोर का शौचालय सीडीपीओ ऑफिस के निकट में है। अपने कामों को लेकर दर्जनों आंगनबाड़ी सेविका आती है। लेकिन शौचालय की स्थिति देखकर प्रखंड मुख्यालय आने में संकोच होता है। शौचालयों में नियमित रुप से पानी की सप्लाई भी नहीं होती है।
सफाई कर्मी होने के बावजूद भी शौचालयों की नहीं होती है साफ सफाई
प्रखंड सह अंचल कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर में अंचल अधिकारी और प्रथम तल में प्रखंड विकास पदाधिकारी का कार्यालय है। लगता है अधिकारियों के द्वारा परिसर का निरीक्षण नहीं किया जाता है। इसलिए सफाई कर्मी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान नहीं देता हैं। आम नागरिकों को और कर्मचारियों को शौचालय जाने के लिए सोचना पड़ता है शौचालय का स्थिति ऐसा है कि उसमें कदम भी रखना पसंद नहीं करेंगे।
सफाई कर्मी को बोलकर की कराई जाएगी सफाई:बीडीओ
इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला डॉ० सुधा वर्मा से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि परिसर और शौचालयों की साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मी है।उसके बावजूद भी शौचालयों की सफाई नहीं हुई है तो सफाई कर्मी को बोलकर जल्द सफाई कराई जाएगी।


